कर्क राशि
कर्क राशि के लिए यह गोचर नौवें भाव में होगा। कुंडली में यह भाव उच्च शिक्षा और धर्म के क्षेत्र में रुचि को बताता है। जो जातक लंबे समय से नौकरी बदलने के बारे में विचार कर रहे हैं और प्रयास में लगे हुए है उनके लिए बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जो जातक व्यापारिक गतिविधियों में लगे हुए हैं उनके लिए मुनाफा कमाने के लिए सुनहरा अवसर है।