फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Predictions: होली बाद सूर्य शुक्र मंगल का महाराशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Tue, 07 Mar 2023 04:08 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका
वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह एक तय समय पर एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करते हैं और उनका मनुष्य पर बड़ा गहरा प्रभाव पड़ता है। होली के बाद सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में गुरु के साथ युति करेंगे वही 12 मार्च को मेष राशि में शुक्र की युति राहु से होगी। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि इस युति पर शनि की दृष्टि होगी। दूसरी ओर मंगल महाराज महीनों बाद शुक्र की राशि वृष से निकलकर बुध की राशि मिथुन में गोचर करेंगे। शनि देव भी 6 मार्च से उदय हो गए है। मार्च में होली के बाद इन 3 ग्रहों का परिवर्तन और शनि का उदय 3 राशियों के लिए थोड़ी परेशानी वाला होगा। आइये जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी है। 
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों को होली के बाद अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस समय हृदय रोग से पीड़ित जातकों को समय समय पर डॉक्टर से परामर्श लेते रहना होगा। होली के बाद परिवार में कोई वाद विवाद संभव है। इस राशि परिवर्तन के कारण आपको सलाह दी जाती है कि अपने भाई बहनों के साथ किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद न करें। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे है तो कुछ समय तक अपने निर्णय को टालना उचित रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों को धन के लेनदेन में पूरी सावधानी रखनी होगी। इस समय व्यापार जगत से जुड़े जातकों को किसी बड़े निवेश से बचना होगा। अगर आपको लीवर या किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है तो सावधान रहना होगा। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन से आपको मानसिक तौर पर कष्ट हो सकता है इसलिए योग और मेडिटेशन से आपको जुड़ना होगा। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप वाहन सावधानी से चलाएं। राजनीति से जुड़े जातक इस समय उच्च अधिकार से सहयोग नहीं मिलने के कारण निराश हो सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि - इस राशि के जातकों को होली के बाद आलस्य और लापरवाही से बचना होगा। इस समय आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मन का भटकाव रुकावट बनता हुआ दिखाई दे रहा है। होली के बाद काम के सिलसिले में आपको कुछ बड़ी और व्यर्थ की यात्राएं भी करनी होगी। इस समय उधार दिया गया धन अटकने से आपको खिन्नता रहने वाली है। ससुराल पक्ष से किसी भी प्रकार के आर्थिक लेनदेन से आपको बचना होगा। इस समय अपने प्रेमी को धोखा न दें। किसी विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण भविष्य में बदनामी का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़ें-
Holi 2023: होली के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकती है धन हानि
Holi 2023 Gulal Ke Upay: पति पत्नी में रहती है अनबन तो होली पर जरूर करें गुलाल के ये उपाय, संबंध होंगे मधुर
Holika Dahan 2023: क्या होलिका दहन पर होगा भद्रा का साया? जानें होलिका दहन का सही मुहूर्त
Holika Dahan 2023: होलिका दहन पर राहु ग्रह का दिखेगा असर, करें ये उपाय, दुष्प्रभाव होगा कम
Holi 2023: होली के दिन जरूर करें इन चीजों की खरीदारी और दान, मां लक्ष्मी की होगी कृपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें