फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 07 Mar 2023 07:25 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
07 मार्च का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज किसी खास अवसर या सरप्राइज के लिए तैयार हो जाएँ क्योंकि आज का दिन खुशियों भरा है। संचार, संगीत, नृत्य और फोटोग्राफी से आप अपने दिल के सबसे करीबी को प्रभावित कर सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):छोटे भाई-बहनों या पड़ोसियों के साथ समय बिताएं। आज आपको कुछ ऐसे खर्चों का सामना करना पड़ सकता है जिसकी कल्पना नहीं की होगी। निश्चिन्त रहें रोमांस के मामले में आप भाग्यशाली हैं। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): किसी से इश्क़ करना और उसका इज़हार करना साहसी बनाता है। सितारों की छांव में अपने भविष्य की योजना बनाने से जीवन के वो पल महकने लगेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): परिवार को लेकर आप हमेशा भावुक रहते हैं और यही वजह है कि पिता या शिक्षक पर आया संकट आपको परेशान कर सकता है। पहले से बनाई गयी यात्रा की योजना आपको निजी कारणों से रद्द करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने साथी को नजरअंदाज न करें क्योंकि सच्चा प्यार किस्मतवालों को मिलता है। आप अपने खूबसूरत रिश्ते को लेकर बेहद उत्साहित है। प्रिये/प्रिय से मीठी नोकझोंक हो सकती है किन्तु याद रखें इसी के बाद आपका रिश्ता मुकम्मल होगा। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): थोड़े से अतिरिक्त प्रयास और आपके ख्याल हकीकत में बदल जायेंगे। जीवन को महकाने के लिए इत्र या फूलों की ज़रूरत नहीं होती, किसी खास के साथ होने से ही जीवन महकने लगता है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आप अपनी आज़ादी का पूरा मज़ा लेने वाले है जो आपको लवलाइफ को नया मतलब देगी। आप हमेशा उसी दिशा में जाना पसंद करते है जहाँ आपका मन करता है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपकी प्रतिभा और रचनात्मकता आपको सबके आँखों का तारा बनती है और यही वो खूबियां हैं जिनसे अपने आपकी मुहब्बत के दिल में जगह बनाई है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अगर आप सिंगल है तो एक परफेक्ट पार्टनर आपका इंतज़ार कर रहा है बस सही समय आने दें। सोलमेट के साथ आपकी अंडरस्टैंडिंग घाटे को भी फायदे में बदल सकती हैं। आज आप सामूहिक गतिविधियों में रूचि रखेंगे। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आपका कार्य आपको संतुष्टि देगा जिससे आप प्रफुलित महसूस करेंगे। आपका पार्टनर भी आपके प्रयासों की तारीफ करके आपकी हरसंभव मदद करेगा।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप इस समय अचानक आई घरेलू मुसीबतों से न घबराएं बल्कि डटकर इनका सामना करें। प्यार में अपने प्रिये/प्रिय से की खट्टी मिट्ठी छेड़खानी आपको रोमांचित बनाये रखेगी साथ ही इससे आपका रिश्ता भी मुकम्मल होगा। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपको प्यार के मौके अपने कार्यस्थल, पार्टी या किसी अन्य अवसर के माध्यम से मिल सकते हैं। अपने कूल रवैये और आकर्षण का प्रयोग करके अपने साथी को हमेशा अपने करीब रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें