फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल सिंह गोचर 2026: जुलाई 2027 तक इन चार राशि के लोगों का भाग्य रहेगा मजबूत, हर काम में किस्मत देगी पूरा साथ

Thu, 12 Nov 2026 11:42 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mangal Singh Gochar 2026: मंगल का सिंह राशि में गोचर 12 नवंबर 2026 को हो चुका है। ज्योतिष के अनुसार, मंगल का यह राशि परिवर्तन 4 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। इन जातकों को करियर में तरक्की, धन लाभ और मान-सम्मान मिल सकता है।
 
विज्ञापन
1 of 5
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Mangal Singh Gochar 2026: 12 नवंबर 2026 को मंगल सूर्य की राशि सिंह में गोचर कर चुके हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल का यह राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सिंह मंगल के घनिष्ठ मित्र सूर्य की राशि है। ऐसे में इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। हालांकि, कुछ राशि वालों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहने वाला है। इन जातकों को करियर में तरक्की के साथ आर्थिक लाभ और मान-सम्मान मिलने के योग बनेंगे। इसके अलावा आत्मविश्वास में शानदार बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं, मंगल का यह गोचर किन 4 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Mangal Singh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल का गोचर सफलता के नए रास्ते खोल सकता है। आपकी तरक्की के रास्ते खुलने के साथ-साथ आपका भाग्य भी इस समय मजबूत रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूत होने से सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा।  आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। वहीं, विवाह के मार्ग की सभी बाधाएं दूर होंगी।
देवउठनी एकादशी कब है 20 या 21 नवंबर? जानिए महत्व और पूजा शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

3 of 5
Mangal Singh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं, कोई नया वाहन आप खरीद सकते हैं। आय के नए अवसर मिल सकते हैं और पहले किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ मिलने के बेहतर अवसर बनेगा। धन लाभ के रास्ते बनेंगे। समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 

4 of 5
Mangal Singh Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर विशेष फलदायी रह सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा और अपनों का सहयोग भी मिलेगा। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। खासतौर पर व्यापार में साझेदारी करने वाले जातकों को अच्छा लाभ मिल सकता है। दोस्तों के साथ रिश्ता अधिक मजबूत रहेगा।
बुध और शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों को आर्थिक उन्नति के योग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mangal Singh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर भाग्य का साथ लेकर आ सकता है। करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। आपके फैसले और मेहनत आपको आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत भी हैं। बिजनेस में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलने के योग हैं।

शुक्र मार्गी 2026: 14 नवंबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी और कारोबार में होगा लाभ

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें