वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन के अलावा जब दो ग्रहों की युति होती है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। ज्योतिष में ग्रहों की युति बहुत ही विशेष मानी जाती है। जुलाई में भी ऐसी युति बनी हुई जहां पर शुक्र और मंगल ग्रह दोनों ही एक सिंह राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें कि 01 जुलाई को मंगल सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं और 7 जुलाई से शुक्र ग्रह भी इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह प्रेम, भौतिक सुख और सौंदंर्य का कारक ग्रह है जबकि मंगल ग्रह साहस और पराक्रम के कारक ग्रह हैं। इन दोनों ही ग्रहों की युति कुछ राशि वालों को अच्छा धन लाभ और जीवन में सफलता हासिल करने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं इन दोनों ग्रहों की युति से किन-किन राशि वालों को लाभ के संकेत हैं।