फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 July Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Thu, 13 Jul 2023 07:37 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
13 july Ka love Rashifal - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज सितारे आपके विपक्ष में दिखाई देते हैं। इसलिए दिन को सामान्य रुप से निकालें। प्रेमी को नाराजगी का मौका तब मिल पाएगा जब आप उससे मिलेगें या फोन पर बातचीत करेगें। आप कुछ भी बहाना बनाकर एक उचित दूरी रखें। बदनामी के योग आज बन रहे हैं इसलिए सतर्क रहने में ही भलाई है।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अप्रत्याशित सिद्ध हो सकता है। आप अपनी ऊर्जा व कल्पनाशक्ति दोनो को मिलाकर दिन को अनुकूल बनाने का प्रयास करेगें। लेकिन फिर भी सही और गलत में अंतर भी करना आपको आना चाहिए। अपने प्रेमी जीवन को शायद आप सामाजिक तौर पर सबके सामने लाने का प्रयास भी कर सकते हैं।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): माता अथवा माता समान महिला आज आपके प्रेमी जीवन में रोड़े अटकाने का काम कर सकती है। आप जो भी करे परिस्थितियों को और भविष्य को जहन में रखकर ही तय करें। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): मानसिक संताप बने रहने की बात नजर आती है। आप स्वयं किसी बात से परेशान हो सकते हैं और इस परेशानी से आपके आसपास का सारा माहौल ही खराब सा होता दिखता है। आपके प्रेमी जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आप स्वयं इसके लिए अधिक जिम्मेदार नजर आते हैं। भावनाओं को नियंत्रित करना भी जरुरी होता है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने प्रेमी जीवन और अपने कार्यक्षेत्र को मिक्स ना करें। दोनों की जिम्मेदारियाँ कई बार एक साथ भी निभानी पड़ सकती है। ऎसे में आपको परेशान ना होकर डटकर मुकाबला करना चाहिए। प्रेमी का साथ भी आपको मिला हुआ है। ऎसे में आप दोनों स्थानों पर अपने उत्तरदायित्वों का बोझ आसानी से उठा पाएंगें।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज आपके प्रेम सितारे गर्दिश में डूबे हुए लग रहे हैं। आप बिना कारण चिड़चिड़े से नजर आ रहे हैं। आपको स्वयं समझ नहीं आएगा कि इस दुविधा से कैसे निकला जाए। सारा चिड़चिड़ापन आपका अपने प्रेमी पर निकल सकता है जिससे संबंध कुछ समय के लिए बिगड़ सकते हैं। आपका प्रेमी आपका मूड ठीक करने का प्रयास करेगा लेकिन निष्फल ही रहेगा।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज अपने संबंध में दरार डालने वाले व्यक्ति से सावधान रहें। किसी भी विषय को बाहरी दखल के बिना निपटाएं। बाहरी दखल केवल आपकी समस्या को बढ़ाएगी। साथी से साफ बात करें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप भाग्यवश ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी सोच व कार्य-शैली आपसे बहुत मिलती है। आप इस संबंध को आगे ले जाने के विषय में सोचेंगे। आपके परिवार के सदस्य भी इसमें आपके साथ हैं।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज का दिन आपसी मतभेदों को भुलाकर अपने रिश्तों को कायम रखने का दिन है, आप पाएंगे कि आज हालात समाप्ति के दौर पर हैं। यह परिस्थितियां ग्रह नक्षत्रों के अनुसार बदली हैं। अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए सावधानी पूर्वक निर्णय लें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप अपने पक्के व पुराने दोस्त से किसी ऐसी जगह मिल सकते हैं, जिसके बारे में आपने सोचा ना हो। उसके साथ रिश्ते को लेकर आप सोचते रहे हैं। आज रिश्ते को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। जो लोग पहले से किसी रिश्ते से जुड़े हैं, वे आज अपने पार्टनर के लिए समय निकाल पाएंगे। अपने प्यार और जज्बातों को उभरने दें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): ऐसी संभावना है कि आज आपका पहला आकर्षण पहला प्यार बन सकता है। आज आप अपने सपनों के सौदागर से मिलेंगे और उसके सारे गुण आपको दिखेंगे। कल्पना के प्रवाह में बहने से पहले निश्चित कर लें कि यह सिर्फ आकर्षण तो नहीं। अगर ऐसा नहीं तो इसे जिन्दगी भर का रिश्ता बनाने की कोशिश कीजिए।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): नए पार्टनर की कईं दिनों से चली आ रही असफल खोज आज सकारात्मक दिशा दिखाएगी। आंखें खुली रखें और पुराने स्रोतों से पता लगाएं, जिन्हें आपने निराश होकर छोड़ दिया था। आप अपने प्रयास की सफलता पर हैरान होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें