Mangal Gochar Rashifal: मंगल ग्रह वर्तमान में धनु राशि में विराजमान हैं और यहां रहते हुए वह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर मंगल मूल नक्षत्र से निकलकर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में एंट्री करेंगे। मंगल साहस, ऊर्जा, पराक्रम, और शक्ति के प्रतीक है। उनकी कुंडली में स्थिति और नक्षत्र गोचर जातकों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। यही नहीं जातक निडर बनता है और वह अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करता है। ऐसे में मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ फलदायी हो सकता है। इससे जातकों को धन लाभ, करियर में सफलता और उनके द्वारा किए गए संघर्षों का मनचाहा परिणाम प्राप्त हो सकता है। आइए इन लकी राशियों को जान लेते हैं।
Weekly Lucky Rashifal: दिसंबर का नया सप्ताह किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी ? जानें किसकी चमकेगी किस्मत