फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Gochar 2026: साल 2026 में आपके लिए कैसी रहेगी राहु की चाल, जानें अपनी राशि का हाल

Mon, 15 Dec 2025 06:13 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Gochar 2026: साल 2026 में 5 दिसंबर को मकर राशि में राहु प्रवेश करेंगे। राहु के मकर राशि में जाते ही करियर और जिम्मेदारियों को लेकर सोच बदलेगी और ध्यान काम पर ज्यादा जाएगा। आइए इसका सभी राशियों पर प्रभाव जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 13
Rahu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Rahu Gochar 2026: साल 2026 में राहु लगभग पूरा वर्ष कुंभ राशि में रहेंगे और 5 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ में स्थित राहु नई सोच, टेक्नोलॉजी, सोशल सर्कल और अलग तरह से आगे बढ़ने की प्रवृत्ति बढ़ाता है। कुंभ से राहु की पंचम दृष्टि मिथुन राशि पर, सप्तम दृष्टि सिंह राशि पर और नवम दृष्टि तुला राशि पर रहेगी, जिससे विचार, नेतृत्व और संबंधों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। दिसंबर के बाद मकर में प्रवेश से करियर और जिम्मेदारी से जुड़े विषय ज़्यादा सक्रिय होंगे। अब आइये समझते है कि 12 राशियों पर इस साल राहु की चाल का क्या असर होगा। 
विज्ञापन

2 of 13
राहु की पंचम दृष्टि तृतीय भाव पर पड़ने से बातचीत, यात्राओं और योजनाओं में तेजी आएगी, - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
साल 2026 में मेष राशि वालों के लिए राहु एकादश भाव में रहेंगे, जिससे कमाई, दोस्तों और इच्छाओं में तेजी दिखाई देगी। नए लोग जीवन में जुड़ेंगे और फायदे के मौके मिलेंगे, लेकिन गलत संगति से नुकसान भी हो सकता है। राहु की पंचम दृष्टि तृतीय भाव पर पड़ने से बातचीत, यात्राओं और योजनाओं में तेजी आएगी, पर अधूरी जानकारी में फैसले न लें। सप्तम दृष्टि पंचम भाव पर होने से प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए भावनाओं में बहकर निर्णय करना ठीक नहीं रहेगा। नवम दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ने से रिश्तों और साझेदारी में अचानक बदलाव संभव हैं, अतः साफ-साफ बात करना जरूरी होगा। साल भर लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन हर बात पर भरोसा न करें। 5 दिसंबर के बाद राहु के मकर राशि में जाते ही करियर और जिम्मेदारियों को लेकर सोच बदलेगी और ध्यान काम पर ज्यादा जाएगा। तब तक खर्च पर नियंत्रण और सही लोगों का साथ चुनना जरूरी रहेगा। अगर संयम रखा गया तो साल फायदे का रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
नवम दृष्टि षष्ठ भाव पर पड़ने से काम की जगह विरोध या गलतफहमी हो सकती है, पर मेहनत से हालात काबू में रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
साल 2026 में वृष राशि वालों के लिए राहु दशम भाव में रहेंगे, जिससे करियर, काम की पहचान और जिम्मेदारियों में तेजी आएगी। बड़े लोगों से संपर्क बनेंगे और नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाज़ी नुकसान भी दे सकती है। राहु की पंचम दृष्टि द्वितीय भाव पर पड़ने से धन कमाने के नए रास्ते दिखेंगे, पर खर्च भी तेज रहेगा, इसलिए बचत पर ध्यान देना जरूरी होगा। सप्तम दृष्टि चतुर्थ भाव पर होने से घर का माहौल कभी अच्छा तो कभी तनाव वाला रह सकता है, इसलिए परिवार से बातचीत में संतुलन रखना होगा। नवम दृष्टि षष्ठ भाव पर पड़ने से काम की जगह विरोध या गलतफहमी हो सकती है, पर मेहनत से हालात काबू में रहेंगे। साल के अधिकतर हिस्से में काम आगे बढ़ेगा, बस समझदारी ज़रूरी रहेगी। 5 दिसंबर के बाद राहु के मकर में जाते ही करियर से जुड़ी परेशानी धीरे-धीरे कम होगी और भविष्य की योजना साफ बनेगी। तब तक धैर्य रखें और हर फैसले में जल्दबाज़ी से बचें।

4 of 13
आपको सोच-समझकर धन और रिश्तों से जुड़े फैसले लेने होंगे। अगर आप धैर्य रखें, तो साल आपके लिए सीख और तरक्की दोनों लेकर आएगा। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
साल 2026 में मिथुन राशि वालों के लिए राहु नवम भाव में रहेंगे, जिससे सोच का तरीका बदलेगा और भाग्य से जुड़े मामलों में नया मोड़ आएगा। पढ़ाई, यात्राओं और नए विचारों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन हर बात पर भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। राहु की पंचम दृष्टि प्रथम भाव पर पड़ने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, पर जल्दबाज़ी से नुकसान भी हो सकता है। सप्तम दृष्टि तृतीय भाव पर होने से बातचीत तेज होगी और नए संपर्क बनेंगे, मगर किसी बात को गलत समझ लेने से परेशानी खड़ी हो सकती है। नवम दृष्टि पंचम भाव पर पड़ने से प्रेम और पढ़ाई में नया उत्साह आएगा, पर भावनाओं में बहकर फैसले न लें। साल आगे बढ़ने के मौके देगा, पर संतुलन जरूरी रहेगा। 5 दिसंबर के बाद राहु के मकर में जाते ही जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी और ध्यान व्यावहारिक बातों पर जाएगा। तब आपको सोच-समझकर धन और रिश्तों से जुड़े फैसले लेने होंगे। अगर आप धैर्य रखें, तो साल आपके लिए सीख और तरक्की दोनों लेकर आएगा।
विज्ञापन

5 of 13
सही सोच और संयम से आप इस साल को अपने पक्ष में मोड़ सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
साल 2026 में कर्क राशि वालों के लिए राहु अष्टम भाव में रहेंगे, जिससे अचानक बदलाव, गहरी सोच और पुराने मामलों का असर महसूस होगा। मन अक्सर बेचैन रह सकता है, लेकिन यह समय अंदर से मज़बूत बनने का भी है। राहु की पंचम दृष्टि द्वादश भाव पर पड़ने से खर्च बढ़ सकते हैं और नींद में कमी आ सकती है, इसलिए जीवनशैली संतुलित रखें। सप्तम दृष्टि द्वितीय भाव पर होने से धन और परिवार से जुड़े मामलों में समझदारी दिखानी होगी, वरना गलतफहमी पैदा हो सकती है। नवम दृष्टि चतुर्थ भाव पर पड़ने से घर, वाहन और मानसिक शांति से जुड़े मुद्दे ध्यान माँगेंगे। साल में कई बार स्थिति उलझी हुई लग सकती है, पर धैर्य से समाधान निकलेंगे। 5 दिसंबर के बाद राहु के मकर में जाते ही रिश्तों और साझेदारी के मामलों में हलचल बढ़ेगी और नए फैसले सामने आएँगे। तब समझदारी से कदम रखना बहुत जरूरी होगा। आर्थिक स्थिति धीरे सुधरेगी, लेकिन जोखिम लेने से बचना बेहतर रहेगा। सही सोच और संयम से आप इस साल को अपने पक्ष में मोड़ सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
सहयोगियों से तालमेल सुधरेगा और निर्णय साफ होंगे। संतुलित रवैया रखने से यह साल आपको नए अनुभव और समझ देगा। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
साल 2026 में सिंह राशि वालों के लिए राहु सप्तम भाव में रहेंगे, जिससे रिश्ते, साझेदारी और सार्वजनिक जीवन में हलचल रहेगी और नए जुड़ाव बनेंगे। कुछ लोग बहुत आकर्षक लगेंगे, पर हर वादा सच न भी हो, इसलिए जल्द भरोसा न करें। राहु की पंचम दृष्टि एकादश भाव पर पड़ने से कमाई के मौके और नए दोस्त मिलेंगे, मगर गलत संगति से नुकसान भी हो सकता है। सप्तम दृष्टि लग्न पर पड़ने से आत्मविश्वास बढ़ेगा, साथ ही अपने बारे में भ्रम और द्वंद्व भी रह सकता है। नवम दृष्टि तृतीय भाव पर होने से यात्रा, सीख और बातचीत तेज होगी, पर जल्दबाज़ी से विवाद हो सकता है। साल के अधिकतर हिस्से में रिश्तों की परीक्षा होगी, लेकिन समझदारी से चलें तो फायदे भी मिलेंगे। 5 दिसंबर के बाद राहु के मकर में जाते ही ध्यान काम, सेहत और रोज़मर्रा के कामों पर जाएगा और उलझनें धीरे कम होंगी। तब सहयोगियों से तालमेल सुधरेगा और निर्णय साफ होंगे। संतुलित रवैया रखने से यह साल आपको नए अनुभव और समझ देगा।
विज्ञापन

7 of 13
अटके काम खुलेंगे और समझ बढ़ेगी। अगर आप अनुशासन रखें और गलत संगति से दूर रहें, तो साल उपयोगी साबित होगा। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
साल 2026 में कन्या राशि वालों के लिए राहु षष्ठ भाव में रहेंगे, जिससे काम, सेहत और रोज़मर्रा की ज़िम्मेदारियाँ तेज होंगी और अलग तरह से आगे बढ़ने की चाह बनेगी। राहु की पंचम दृष्टि दशम भाव पर पड़ने से करियर में अचानक मौके मिल सकते हैं, पर गलत चुनौतियाँ भी सामने आ सकती हैं, इसलिए कदम सोचकर रखें। सप्तम दृष्टि द्वादश भाव पर होने से खर्च, नींद और बाहर के कामों पर ध्यान देना होगा, वरना थकान बढ़ सकती है। नवम दृष्टि द्वितीय भाव पर पड़ने से धन और परिवार से जुड़ी बातों में उलझन बन सकती है, इसलिए पैसों में साफ़ हिसाब रखें और बात संभलकर करें। साल के पहले हिस्से में मेहनत ज्यादा लगेगी, पर परिणाम धीरे दिखेंगे। 5 दिसंबर के बाद राहु के मकर में जाते ही ध्यान पढ़ाई, संतान और रचनात्मक कामों पर जाएगा और मन हल्का लगेगा। तब अटके काम खुलेंगे और समझ बढ़ेगी। अगर आप अनुशासन रखें और गलत संगति से दूर रहें, तो साल उपयोगी साबित होगा।

8 of 13
अगर आप धैर्य रखें और दिखावे से दूर रहें, तो साल आपको नए मौके और अनुभव देगा। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
साल 2026 में तुला राशि वालों के लिए राहु पंचम भाव में रहेंगे, जिससे प्रेम, पढ़ाई और रचनात्मक कामों में नया उत्साह आएगा, लेकिन भ्रम भी बन सकता है। राहु की पंचम दृष्टि नवम भाव पर पड़ने से किस्मत से जुड़े मामलों में अचानक मौके मिलेंगे, पर बिना जाँच आगे बढ़ना ठीक नहीं होगा। सप्तम दृष्टि एकादश भाव पर होने से कमाई और दोस्तों का दायरा बढ़ेगा, मगर गलत संगति से नुकसान संभव है। नवम दृष्टि प्रथम भाव पर पड़ने से आत्मविश्वास बढ़ेगा, पर फैसलों में जल्दबाज़ी से बचना होगा। साल के पहले भाग में मन कई बातों में उलझ सकता है, फिर भी सीख का दौर रहेगा। 5 दिसंबर के बाद राहु के मकर में जाते ही ध्यान घर और परिवार की ओर जाएगा और सोच ज्यादा व्यावहारिक बनेगी। तब रचनात्मक कामों में स्थिरता आएगी और संबंधों में साफ़ बातचीत से फायदा होगा। अगर आप धैर्य रखें और दिखावे से दूर रहें, तो साल आपको नए मौके और अनुभव देगा।

9 of 13
अगर आप भावनाओं पर काबू रखें और जल्द प्रतिक्रिया न दें, तो यह साल आपको मजबूत बना देगा और संबंधों में संतुलन भी लौटेगा। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
साल 2026 में वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु चतुर्थ भाव में रहेंगे, जिससे घर, मन की शांति और पारिवारिक बातें ज्यादा ध्यान माँगेंगी। राहु की पंचम दृष्टि अष्टम भाव पर पड़ने से पुरानी बातें, अचानक बदलाव और अंदरूनी तनाव सामने आ सकते हैं, पर इससे समझ भी बढ़ेगी। सप्तम दृष्टि दशम भाव पर होने से करियर में तेजी आएगी और नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी, हालांकि दबाव भी रहेगा। नवम दृष्टि द्वितीय भाव पर पड़ने से धन और परिवार को लेकर फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। साल की शुरुआत घर या काम को लेकर उलझन में डाल सकती है, लेकिन समय के साथ रास्ता साफ होता जाएगा। 5 दिसंबर के बाद राहु के मकर में जाते ही सोच ज्यादा व्यावहारिक बनेगी और बातचीत बेहतर होगी। तब कामकाज में स्थिरता आएगी और घर का माहौल संभलेगा। अगर आप भावनाओं पर काबू रखें और जल्द प्रतिक्रिया न दें, तो यह साल आपको मजबूत बना देगा और संबंधों में संतुलन भी लौटेगा।

10 of 13
। 5 दिसंबर के बाद राहु के मकर में जाते ही पैसों और परिवार से जुड़े मामलों पर ध्यान बढ़ेगा और खर्चों को संभालने की जरूरत होगी। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
साल 2026 में धनु राशि वालों के लिए राहु तृतीय भाव में रहेंगे, जिससे साहस बढ़ेगा और नए काम शुरू करने की इच्छा मजबूत होगी। भाई-बहनों और रोज़मर्रा की बातचीत में बदलाव दिख सकता है। राहु की पंचम दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ने से रिश्तों और साझेदारी में खींचतान हो सकती है, इसलिए साफ बात करना जरूरी रहेगा। सप्तम दृष्टि नवम भाव पर होने से सोच और फैसलों में अचानक बदलाव आएगा, जिससे पढ़ाई और यात्राओं के योग बनेंगे, लेकिन बिना सोचे कदम उठाना ठीक नहीं होगा। नवम दृष्टि एकादश भाव पर पड़ने से कमाई के नए मौके मिल सकते हैं और दोस्ती का दायरा बढ़ेगा, मगर गलत संगति से नुकसान भी संभव है। साल भर आप आगे बढ़ने की कोशिश में रहेंगे और कई नए अनुभव मिलेंगे। 5 दिसंबर के बाद राहु के मकर में जाते ही पैसों और परिवार से जुड़े मामलों पर ध्यान बढ़ेगा और खर्चों को संभालने की जरूरत होगी। अगर आप संतुलन बनाए रखें, तो यह साल आपको सीख और तरक्की दोनों देगा।

11 of 13
अगर आप बोलचाल संभालकर रखें और धैर्य से काम लें, तो साल अंत तक स्थिति बेहतर होती जाएगी और विश्वास भी मजबूत होगा। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
साल 2026 में मकर राशि वालों के लिए राहु द्वितीय भाव में रहेंगे, जिससे धन, परिवार और बोलचाल से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है, इसलिए पैसों की योजना जरूरी होगी। राहु की पंचम दृष्टि षष्ठ भाव पर पड़ने से काम की जगह दबाव बढ़ सकता है और सेहत में लापरवाही नुकसान दे सकती है। सप्तम दृष्टि अष्टम भाव पर होने से अचानक बदलाव, पुराने मामलों का खुलना और मन की बेचैनी महसूस हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। नवम दृष्टि दशम भाव पर पड़ने से करियर में नए मौके मिलेंगे और पहचान बढ़ेगी, पर जिम्मेदारियाँ भी बढ़ेंगी। साल के अधिकतर हिस्से में आपको समझदारी से चलना होगा। 5 दिसंबर के बाद राहु लग्न में आते ही सोच बदलेगी और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। तब आप अपने फैसलों पर ज्यादा भरोसा करेंगे और आगे की योजना साफ बनेगी। अगर आप बोलचाल संभालकर रखें और धैर्य से काम लें, तो साल अंत तक स्थिति बेहतर होती जाएगी और विश्वास भी मजबूत होगा।

12 of 13
सही दिशा में प्रयास से यह साल आपके लिए पहचान और अनुभव दोनों लेकर आएगा। - फोटो : अमर उजाला
कुम्भ राशि 
साल 2026 में कुंभ राशि वालों के लिए राहु लग्न भाव में रहेंगे, जिससे व्यक्तित्व, सोच और फैसलों में बड़ा बदलाव महसूस होगा। आप पहले से ज्यादा अलग तरीके से सोचेंगे और कुछ नया करने की चाह बढ़ेगी। राहु की पंचम दृष्टि पंचम भाव पर पड़ने से प्रेम, संतान और पढ़ाई से जुड़े मामलों में आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन भ्रम भी बन सकता है, इसलिए दिल से नहीं दिमाग से फैसले लेना ठीक रहेगा। सप्तम दृष्टि सप्तम भाव पर होने से रिश्तों और साझेदारी में उतार-चढ़ाव रहेगा और कुछ बातें अचानक बदल सकती हैं। नवम दृष्टि नवम भाव पर पड़ने से किस्मत, यात्रा और पढ़ाई से जुड़े मामलों में नए मौके मिलेंगे, पर हर सुझाव सही नहीं होगा। साल भर आप चर्चा में रह सकते हैं और लोग आपकी ओर खिंचेंगे। 5 दिसंबर के बाद राहु के मकर में जाते ही खर्च और मानसिक उलझन पर ज्यादा ध्यान जाएगा और अकेलेपन की भावना बढ़ सकती है। तब आपको खुद को संतुलित रखना होगा और बेवजह की चिंताओं से दूर रहना फायदेमंद रहेगा। सही दिशा में प्रयास से यह साल आपके लिए पहचान और अनुभव दोनों लेकर आएगा।
विज्ञापन

13 of 13
संयम और समझदारी से यह साल भीतर से मजबूत बनाएगा और आपको नई सीख देगा। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
साल 2026 में मीन राशि वालों के लिए राहु द्वादश भाव में रहेंगे, जिससे खर्च, नींद और अंदरूनी बेचैनी बढ़ सकती है, लेकिन साथ ही सोच में गहराई और आत्मचिंतन भी आएगा। राहु की पंचम दृष्टि चतुर्थ भाव पर पड़ने से घर और मन की शांति पर असर पड़ेगा, इसलिए जल्द गुस्सा करने से बचें और परिवार से खुलकर बात करें। सप्तम दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से काम की जगह खींचतान और सेहत से जुड़ी छोटी परेशानियाँ सामने आ सकती हैं, पर अनुशासन से सब संभल जाएगा। नवम दृष्टि अष्टम भाव पर पड़ने से अचानक बदलाव और पुराने उलझे मामले सामने आ सकते हैं, इसलिए हर कागज़ और सौदे में सावधानी रखें। साल भर खर्च बढ़ा हुआ लगेगा, इसलिए बजट बनाना समझदारी होगी। 5 दिसंबर के बाद राहु के मकर में जाने से दोस्तों और योजनाओं पर ज्यादा ध्यान जाएगा और सोच थोड़ी हल्की होगी। तब मनचाही दिशा में आगे बढ़ना आसान लगेगा। संयम और समझदारी से यह साल भीतर से मजबूत बनाएगा और आपको नई सीख देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें