फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar 2025: 23 जुलाई से इन राशि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि, मंगल करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

Sun, 20 Jul 2025 12:35 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mangal Nakshatra Gochar 2025: मंगल जल्द ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह 28 जुलाई 2025 को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। परंतु उससे पहले 23 जुलाई 2025 को मंगल नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वह उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। 
विज्ञापन
1 of 4
Mangal Nakshatra Gochar 2025 - फोटो : adobe
Mangal Nakshatra Gochar 2025: मंगल जल्द ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह 28 जुलाई 2025 को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। परंतु उससे पहले 23 जुलाई 2025 को मंगल नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वह उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह सूर्य हैं और वर्तमान में स्वयं मंगल सूर्य की राशि यानी सिंह में विराजमान हैं। चूंकि ज्योतिष में मंगल और सूर्य में मित्रता का भाव है, इसलिए मंगल का ये नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है। दोनों ग्रहों के प्रभाव से जातकों को आर्थिक लाभ, शत्रुओं पर विजय और मनचाहा रोजगार मिल सकता है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। करियर में अच्छे परिणाम भी आपको मिलने के योग है। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
तत्व: वायु  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।


मंगल नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपको नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। करियर में अच्छे परिणाम भी आपको मिलने के योग है। कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को सीनियर की तरफ से कोई सुखद समाचार भी मिल सकता है। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। मंगल के प्रभाव से आप विरोधियों को जवाब देने में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर भी मिलेंगे। सौभाग्य का पूरा साथ मिलने के कारण कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी।

Budh Margi: ग्रहों के राजकुमार बुध अगस्त माह में होने जा रहे हैं मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
विज्ञापन

3 of 4
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अधूरे और अटके काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
तत्व: अग्नि  
स्वामी ग्रह: सूर्य
स्वभाव: आत्मविश्वासी, नेतृत्वकर्ता, ऊर्जावान, उदार।


सिंह राशि वालों को शत्रुओं पर विजय मिलेगी। आप जिन भी लोगों को जवाब देना चाहते थे, तो अब अपने प्रयासों से सबको हैरान कर देंगे। समाज में अच्छी छवि का निर्माण होने पर प्रभाव में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होगी। खास बात यह है कि परिवार वालों के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अधूरे और अटके काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। आर्थिक लाभ के संबंध में किया गया प्रयास सफल होगा। कारोबार कौशल की बदौलत मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब हो जाएंगे। 
Shukra Gochar: 26 जुलाई को शुक्र का गोचर, इन राशियों को मिलेगी तरक्की और सफलता
विज्ञापन

4 of 4
आत्मविश्वास और आकर्षण में वृद्धि होगी। निजी कार्यों के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
तत्व: वायु 
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: सौम्य, न्यायप्रिय, सामाजिक, संतुलित।


तुला राशि वालों के जीवन में किसी खास की दस्तक होगी। आप अपनी इच्छाओं को पूरा करेंगे। परिवार में शांति और सुख का माहौल रहेगा। वाहन खरीदने के लिए समय शुभ रहेगा। इस दौरान कोई जमीन खरीदने की अगर सोच रहे थे, तो सफलता के योग है। कारोबार में मनचाहा लाभ कमाएंगे। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आत्मविश्वास और आकर्षण में वृद्धि होगी। निजी कार्यों के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।  माता-पिता की विशेष कृपा बनी रहेगी।


Budh Margi: ग्रहों के राजकुमार बुध अगस्त माह में होने जा रहे हैं मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें