फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajyog On Sawan Shivratri: सावन शिवरात्रि पर बनेंगे दुर्लभ राजयोग, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

Sun, 20 Jul 2025 11:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rajyog effects on rashi: सावन शिवरात्रि 23 जुलाई 2025 को विशेष रूप से शुभ संयोगों के साथ आ रही है। आइए जानते हैं कि वे कौन-सी पांच राशियां हैं जिनकी किस्मत इस सावन शिवरात्रि से पूरी तरह बदल सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
Rajyog Impact On Zodiac Signs: - फोटो : adobe stock
Sawan Shivratri 2025 Rajyog: हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है, और इसी माह की शिवरात्रि की महत्ता उससे भी कहीं अधिक महान होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार की सावन शिवरात्रि 23 जुलाई 2025 को विशेष रूप से शुभ संयोगों के साथ आ रही है। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में होंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। साथ ही, बुद्धादित्य राजयोग और मालव्य राजयोग भी बन रहे हैं, जो अत्यंत दुर्लभ और शक्तिशाली योग माने जाते हैं।
Budh Margi: ग्रहों के राजकुमार बुध अगस्त माह में होने जा रहे हैं मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
ऐसे शुभ संयोग पिछले 24 साल पहले, 2001 में ही बने थे, जब सावन की शिवरात्रि भी बुधवार के दिन पड़ी थी। उस समय भी इन राजयोगों ने कई जातकों की किस्मत चमका दी थी। इस बार भी ये खास योग पांच राशियों के जीवन में सकारात्मक और शुभ बदलाव लाने वाले हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन-सी पांच राशियां हैं जिनकी किस्मत इस सावन शिवरात्रि से पूरी तरह बदल सकती है।
Shukra Gochar: 26 जुलाई को शुक्र का गोचर, इन राशियों को मिलेगी तरक्की और सफलता
विज्ञापन

2 of 6
भगवान शिव की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
सावन की शिवरात्रि वृषभ राशि वालों के लिए विशेष रूप से सौभाग्य लेकर आएगी। भगवान शिव की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन की प्राप्ति के नए रास्ते खुलेंगे। मेहनत और लगन से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे तरक्की के स्पष्ट संकेत होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मिठास आएगी। इस समय आपके ऊपर से हर तरह की परेशानियां दूर होंगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। आपके प्रयासों को सभी जगह सम्मान और पहचान मिलेगी, जिससे आत्मविश्वास और भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

3 of 6
गजकेसरी राजयोग आपके भाग्य में विशेष वृद्धि लेकर आएगा। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सावन की यह शिवरात्रि बेहद लाभकारी साबित होगी क्योंकि गजकेसरी राजयोग आपके भाग्य में विशेष वृद्धि लेकर आएगा। इस योग के कारण आपके व्यवसाय या नौकरी में नए अवसर आएंगे, जिससे आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपकी काबिलियत की तारीफ करेंगे। करियर में उन्नति के साथ-साथ जीवन में खुशहाली भी आएगी। इस शुभ समय में किए गए प्रयास सफल होंगे और आपको मनचाहा सम्मान प्राप्त होगा। आपके जीवन में स्थिरता और समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे, जिससे मनोबल और उत्साह बढ़ेगा।

4 of 6
जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और भी मधुर और मजबूत होंगे, - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
सावन शिवरात्रि पर बन रहे शुभ योगों की वजह से कर्क राशि वालों के लिए धन लाभ के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। शिवजी की विशेष कृपा से आपकी प्रतिष्ठा और यश में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और भी मधुर और मजबूत होंगे, जिससे पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। इस समय आपके मन में चल रहे कई उलझनों का समाधान भी आसानी से निकल सकता है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए सुख-समृद्धि और स्थिरता लेकर आएगा।
विज्ञापन

5 of 6
आपकी जीवनशैली में सुधार होगा और सुविधाओं में वृद्धि होगी। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सावन शिवरात्रि पर बन रहा मालव्य राजयोग घर और वाहन सुख का वादा करता है। आपकी जीवनशैली में सुधार होगा और सुविधाओं में वृद्धि होगी। लंबे समय से किसी खास रिश्ते की प्रतीक्षा कर रहे अविवाहितों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने के भी अच्छे योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए बहुत फलदायी होगा, आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और धन की प्राप्ति के नए स्रोत खुलेंगे। परिवार में सुख-शांति और सहयोग की भावना बनी रहेगी, जिससे मानसिक संतोष भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुरानी समस्याएं जो आपकी राह में बाधा बन रही थीं, - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सावन की शिवरात्रि पर बन रहे गजकेसरी राजयोग से भारी लाभ होने वाला है। आपको न केवल धन-संपदा में वृद्धि होगी, बल्कि कार्यक्षेत्र में भी उन्नति और उच्च पद की प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। पुरानी समस्याएं जो आपकी राह में बाधा बन रही थीं, वे दूर होंगी और आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकेंगे। इस समय आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि भी बढ़ेगी, जिससे मन को शांति और संतोष मिलेगा। साथ ही संतान सुख के भी योग बन रहे हैं, जो आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आएंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें