फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल गोचर 2026 : कर्क में मंगल-गुरु मचाएंगे धमाल, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत और करेंगे तरक्की

Mon, 07 Sep 2026 01:13 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mangal Guru Yuti In Kark Rashi 2026: मंगल ग्रह 18 सितंबर 2026 को शाम 05 बजकर 03 मिनट पर कर्क में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में चंद्रमा की राशि कर्क में गुरु और मंगल की युति बनेगी। इससे कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होने की अधिक संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Mangal Guru Yuti In Kark Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला
Mangal Guru Yuti In Kark Rashi 2026: सितंबर का महीना कई बड़े ग्रह-गोचरों से भरा रहने वाला है, जिनमें मंगल का राशि परिवर्तन भी शामिल है। मंगल का यह गोचर बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है, क्योंकि कर्क में पहुंचकर उनकी युति ग्रहों के गुरु बृहस्पति के साथ होगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मंगल ग्रह 18 सितंबर 2026 को शाम 05 बजकर 03 मिनट पर कर्क में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में चंद्रमा की राशि कर्क में गुरु और मंगल की युति बनेगी, जिसका सकारात्मक प्रभाव कई राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। मंगल और गुरु की यह युति कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर होने, मनचाही सफलता मिलने और निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होने के योग बन सकते हैं। इसके अलावा करियर-कारोबार में भी तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

सूर्य-केतु युति 2026: 17 सितंबर तक इन राशि वालों का समय रहेगा गोल्डन, करियर-धन में मिलेगा बड़ा लाभ
विज्ञापन

2 of 4
Mangal Guru Yuti In Kark Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल-गुरु की युति धन लाभ के नए अवसर लेकर आ सकती है। परिवार में सुख-शांति और खुशियों का माहौल बना रहेगा। अगर आप लंबे समय से किसी काम को पूरा करने के लिए प्रयास कर रहे थे, तो अब उसमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं, पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। किसी प्रियजन से मुलाकात भी संभव है। वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली और आपसी समझ रहेगी।
2027 तक इन राशि वालों पर रहेगी शनि की नजर, छोटी सी लापरवाही भी पड़ सकती है भारी
विज्ञापन

3 of 4
Mangal Guru Yuti In Kark Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय सफलता और तरक्की के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। आपकी नई योजनाएं सफल हो सकती हैं और लंबे समय से बनाई गई किसी योजना को अब सही दिशा मिल सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। अगर आप अपना कोई नया व्यापार शुरू करने का विचार बना रहे हैं, तो इस दौरान आपको आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल सकता है। कारोबार के लिहाज से समय विशेष लाभकारी रहेगा। आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है।
बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता
विज्ञापन

4 of 4
Mangal Guru Yuti In Kark Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को सेहत से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलने के योग बन रहे हैं। घर में लंबे समय से अटका हुआ कोई जरूरी काम भी अब पूरा हो सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं और कारोबार को विस्तार देने का मौका मिल सकता है। आपकी मेहनत व प्रतिभा को पहचान मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में भी जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। परिवार और दोस्तों के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा।
साप्ताहिक लकी राशिफल: 7 से 13 सितंबर तक इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, सफलता देगी दस्तक
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें