Ketu In Singh Rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय बेहद खास रहने वाला है। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो इस दौरान आपको कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और उनके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेंगे। कला कौशल में निखार आपकी आएगा। कारोबार के सिलसिले में होने वाली यात्राएं सफल और लाभदायक रह सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और आपको सम्मानित या पुरस्कृत भी किया जा सकता है। कारोबारियों को उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।