फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar October 2025: मंगल का वृश्चिक में गोचर, जानें 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव

Mon, 27 Oct 2025 04:45 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mangal Gochar October 2025: 27 अक्तूबर 2025 को दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर मंगल तुला से निकलकर अपनी स्वयं राशि वृश्चिक में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक जब भी कोई ग्रह अपनी स्वराशि में गोचर करता है, तो उसका प्रभाव और भी कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
Mangal Gochar October 2025 - फोटो : अमर उजाला
Mangal Gochar October 2025: 27 अक्तूबर 2025 को दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर मंगल तुला से निकलकर अपनी स्वयं राशि वृश्चिक में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक जब भी कोई ग्रह अपनी स्वराशि में गोचर करता है, तो उसका प्रभाव और भी कई गुना बढ़ जाता है। चूंकि मंगल 45 दिनों के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, इसलिए यह गोचर एक लंबे अंतराल के बाद हो रहा है। ज्योतिष में उन्हें पराक्रम, ऊर्जा, भूमि व साहस के कारक ग्रह माना जाता है, इसलिए उनकी इस चाल से कुछ राशि वालों को धन लाभ, संपत्ति की प्राप्ति व आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती हैं। हालांकि इस गोचर से कुछ राशियों की समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। आइए मंगल के वृश्चिक में गोचर का 12 राशियों पर कैसा प्रभाव होगा, यह जानते हैं।


Shukra Gochar: 2 नवंबर से इन राशि वालों के करियर-कारोबार में आएगा बदलाव, धन लाभ के बनेंगे योग
विज्ञापन

2 of 13
निवेश से अच्छा रिटर्न भी आने की संभावनाएं हैं। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए खास रहेगा। इस राशि के स्वामी ग्रह स्वयं मंगल है, इसलिए इन जातकों को कार्य में सफलता व व्यापार में धन लाभ मिल सकता है। रिश्तों में सुधार होगा और आपकी लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। निवेश से अच्छा रिटर्न भी आने की संभावनाएं हैं।

Saptahik Rashifal (27 Oct to 2 Nov): मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा सप्ताह, पढ़ें राशिफल
विज्ञापन

3 of 13
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर किसी दुकान या मकान के काम को लेकर परेशान थे, को वह पूरे होंगे। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर किसी दुकान या मकान के काम को लेकर परेशान थे, तो वह पूरे होंगे। इस दौरान धन के अवसर बढ़ने से नए लोगों से बात भी करेंगे। हालांकि, करियर को लेकर कोई फैसला अभी लेना उचित नहीं रहेगा।

Surya Gochar In November 2025: नवंबर में मेष संग इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, सूर्य करेंगे गोचर

4 of 13
आप फील्ड पर अनुभवी लोगों से अच्छे रिश्ते बनाने में कामयाब रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए सकारात्मक परिणाम से भरा रहेगा। कला के क्षेत्र में आगे आएंगे और कुछ नए लोगों से भी जुड़ेंगे। इस समय कारोबार से धन की प्राप्ति होगी। मिथुन राशि के जो लोग नेटवर्किंग और कम्युनिकेशन के क्षेत्र से हैं, उनके करियर में प्रगति होगी। आप फील्ड पर अनुभवी लोगों से अच्छे रिश्ते बनाने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
मंगल के वृश्चिक राशि आने से आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
मंगल के वृश्चिक राशि आने से आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप क्रोध पर नियंत्रण रखें। हालांकि, जो लोग मेडिकल और इंजीनियरिंग के सेक्टर से जुड़े हैं, उन्हें आगे आने के नए मौके मिल सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और कोई बड़ी कारोबारी डील भी इस समय आप कर सकते हैं। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
इस राशि के लिए यह समय कल्याणकारी रहेगा। आप वाहन, घर या कोई अन्य संपत्ति की खरीदारी करेंगें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और कोई बड़ी कारोबारी डील भी इस समय आप कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आपको व्यापार में पार्टनरशिप करने से बचना होगा। संतान की प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। हालांकि, आपको व्यापार में पार्टनरशिप करने से बचना होगा। संतान की प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।

8 of 13
तुला राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको काम को लेकर तनाव रहेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आपको बाहर के खाने-पीने से थोड़ा परहेज रखना बेहतर रहेगा।

9 of 13
कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
यह समय आपके लिए खास रहेगा। कोर्ट-कचहरी में फंसा हुआ मामला हल होगा। परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में जीत हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।  

10 of 13
प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप किसी भी नए काम का प्रारंभ न करें। अगर संभव है, तो व्यापार से जुड़ी कोई भी यात्राएं न करें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।

11 of 13
खरीद-बिक्री में सफलता और मानसिक शांति का एहसास होगा। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
इस समय नए वाहन को घर लेकर आएंगे। समय करियर के लिए शुभ रहेगा। यदि कोई योजना में पूर्व में धन निवेश किया था, तो अब लाभ मिलने के योग है। इस समय खरीद-बिक्री में सफलता और मानसिक शांति का एहसास होगा।

12 of 13
जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आपके लिए मंगल का राशि परिवर्तन सामान्य रहेगा। कारोबार में नए लोगों से जुडेंगे। इस समय घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बिठाने में दिक्कतें आएंगी। धैर्यवान बने रहें। जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आपके लिए यह समय शुभ रहेगा। घर से दूर रहने वाले जातकों को परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का सुनहरा मौका मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आपके लिए यह समय शुभ रहेगा। घर से दूर रहने वाले जातकों को परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का सुनहरा मौका मिलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलेगी। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।
 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें