फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar 2025: मंगल गोचर के दौरान बनेगा शुभ राजयोग, इन राशियों के किस्मत के द्वार खुलेंगे

Tue, 07 Oct 2025 10:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Ruchak Rajyog: 27 अक्टूबर 2025 को मंगल के वृश्चिक राशि में गोचर से रुचक राजयोग बनेगा, जो कई राशियों के लिए साहस, सफलता और नई शुरुआत का संकेत है। 
विज्ञापन
1 of 6
मंगल करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
Mangal Gochar in Vrishchik Rashi: मंगल ग्रह 27 अक्तूबर  2025 को दोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर अपनी ही राशि यानी स्वराशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस, पराक्रम और एक्शन का प्रतिनिधि माना जाता है, और जब यह अपनी ही राशि में गोचर करता है, तो इसका प्रभाव और भी मजबूत हो जाता है। यह गोचर सिर्फ एक खगोलीय बदलाव नहीं है, बल्कि कुछ राशियों के लिए यह जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता के रास्ते खोल सकता है। इस समय मंगल का गोचर 'रुचक राजयोग' को भी सक्रिय कर देगा, जो शक्ति, सफलता और सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है।
Gajkesari Rajyoga: धनतेरस से पहले बन रहा है गजकेसरी राजयोग, इन राशि वालों के शुरू होंगे सुनहरे दिन
मंगल के इस प्रभावशाली गोचर का सबसे अधिक शुभ असर मिथुन, वृश्चिक सहित कुल 5 राशियों पर पड़ने वाला है। इन राशि वालों को न सिर्फ धन और करियर के मामलों में लाभ मिल सकता है, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जा सकती है। अगर आप किसी बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं या नई शुरुआत की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। आइए जानें कौन-कौन सी हैं वो राशियां जिनके लिए ये मंगल गोचर शुभ फल लेकर आने वाला है।
Budh Gochar 2025: बुध का तुला राशि में गोचर, इन चार राशि वालों के लिए आने वाला समय रहेगा शानदार
विज्ञापन

2 of 6
आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है और समाज में मान-सम्मान में भी इज़ाफा होगा। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर छठे भाव में होने जा रहा है, जो कि प्रतियोगिता, शत्रु और रोगों से जुड़ा होता है। इस दौरान आपको कोई कीमती वस्तु मिल सकती है और आर्थिक लाभ के योग भी बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपकी पकड़ मजबूत होगी और आप अपने विरोधियों को पीछे छोड़ देंगे। सेहत भी सामान्य रहेगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है और समाज में मान-सम्मान में भी इज़ाफा होगा। कुल मिलाकर, ये समय आपके लिए आत्मविश्वास और सफलता से भरपूर रह सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और आपका प्रभाव लोगों पर बढ़ेगा। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए मंगल तीसरे भाव में गोचर करेगा, जिसे साहस, प्रयास और संचार का घर माना जाता है। इस समय में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। आप जो भी कार्य आत्मविश्वास के साथ करेंगे, उनमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और आपका प्रभाव लोगों पर बढ़ेगा। साथ ही कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है, जो आपके जीवन में उत्साह भर देगा। भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा।

4 of 6
इस बार गुरु की दृष्टि से स्थिति संतुलित बनी रहेगी। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
मंगल आपकी अपनी ही राशि यानी वृश्चिक में गोचर कर रहा है, और यह आपके लग्न भाव यानी पहले भाव में होगा। आमतौर पर पहले भाव में मंगल का गोचर थोड़ी उथल-पुथल ला सकता है, लेकिन इस बार गुरु की दृष्टि से स्थिति संतुलित बनी रहेगी। ऐसे में यदि आप समझदारी और संयम से काम लें तो सफलता निश्चित है। यह समय धैर्य और विवेक से निर्णय लेने का है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर मानसिक तनाव और ऊर्जा के संतुलन को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 6
व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ होगा, और नौकरीपेशा लोगों को करियर में नई संभावनाएं मिल सकती हैं। - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के लिए मंगल का गोचर लाभ भाव में हो रहा है, जो कि आय, उपलब्धि और नेटवर्क से संबंधित होता है। यह समय आमदनी में वृद्धि और नई वित्तीय संभावनाओं के द्वार खोलने वाला रहेगा। आपके करीबी लोग और दोस्त इस समय में आपका पूरा समर्थन करेंगे। व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ होगा, और नौकरीपेशा लोगों को करियर में नई संभावनाएं मिल सकती हैं। भाई-बहनों से भी कोई शुभ समाचार या सहयोग मिल सकता है। बस, आपको मेहनत और ईमानदारी से अपने कार्यों को अंजाम देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाग्य का साथ बना रहेगा, बशर्ते आप सोच-समझकर कदम उठाएं। - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर उनके नवम भाव यानी भाग्य स्थान में हो रहा है। इस भाव में मंगल का होना भाग्य और प्रयास दोनों का मेल दिखाता है। आपके राशि स्वामी बृहस्पति की दृष्टि के कारण आप अपने कार्यों को बुद्धिमानी से पूरा करेंगे और अनुभव का सही इस्तेमाल कर पाएंगे। यह समय आपको अच्छे अवसर दिला सकता है, लेकिन विवादों से दूर रहना जरूरी होगा। यदि कमर या रीढ़ से जुड़ी कोई समस्या है, तो लापरवाही न बरतें। भाग्य का साथ बना रहेगा, बशर्ते आप सोच-समझकर कदम उठाएं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें