Love Horoscope Today in Hindi: शादीशुदा जातकों के लिए कुछ राशियों में दूरियां और तनाव हो सकता है, जबकि कुछ राशियों में रिश्तों में मिठास और खुशियां बनी रहेंगी। सिंगल जातकों के लिए ज्यादातर धर्म, परिवार और साथी मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं।
Love Horoscope 7 October in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। Budhaditya Rajyoga: कल होगा ग्रहों का सबसे बड़ा परिवर्तन, बुधादित्य राजयोग से इन राशियों की बल्ले-बल्ले
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें देवी के इन रूपों की विशेष पूजा, जानें उपाय
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन में खुशियां लेकर आया है। आपको मन की बातों को दूसरों के सामने रखना होगा। सिंगल लोगों के लिए समय नए बदलावों से भरा रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): पुराने रिश्तों में हुई गलतफहमियां दूर होंगी। घर में आप सभी को अपनी प्रेमिका से मिलवा भी सकते हैं। काम को लेकर मानसिक स्थिति प्रभावित होगी और क्रोध होने से किसी खास से बात बिगड़ सकती है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। साथी के साथ घूमने जाएंगे। यहां आप दोनों अच्छा समय बिताएंगे। रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। सिंगल लोगों के विवाह की बात बनेगी। दिल की बात कहने का प्रसाय आप करेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों को प्रेम में अगर धोखा मिला था, तो आप अपने लोगों से उसका आज जिक्र करेंगे। क्रश से बातचीत करेंगे, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी। परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर वाद-विवाद खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लेकिन मन पुरानी बातों में अटका रहेगा। अपने जीवन में आए नए व्यक्ति के साथ बिना किसी हिचकिचाहट के आगे बढ़ें। रोमांस के मौके मिलेंगे, दिन यादगार रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार वालों के सामने प्रेम की बात करेंगे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। हालांकि, प्रेमिका से मेल-मिलाप करने जाने की सोच सकते हैं।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): रिश्तों में प्रेम लाने का प्रयास आप करेंगे। काम को लेकर तनाव बना रहेगा और जीवनसाथी से इस बारे में बात करेंगे। डिनर से रिश्ते को नया रंग दे सकते हैं।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): विवाह के लिए किसी खास का प्रस्ताव प्राप्त होगा। परिवार वालों के लिए साथी के साथ मिलकर पार्टी का आयोजन करेंगे। इस समय खुद को थोड़ा ब्रेक देना अच्छा रहेगा।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): दिन रोमांस से भरा रहेगा और आप अपने रिश्ते में एकता को प्राथमिकता देंगे। मन को शांत रखें और किसी भी विवाद में न पड़े।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि वालों के प्रेम जीवन में कई बदलाव आएंगे। आप साथी से बात करेंगे और अपने प्यार का इजहार करते हुए बात शादी तक लेकर जा सकते हैं।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका दिन उम्मीदों से भरा है। घर और बाहर दोनों जगह परिवार वालों का साथ प्राप्त होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। जीवन में किसी के आने के योग भी बन सकते हैं। आपको अपने साथी की कोई बात बुरी लग सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है