मंगल राशि परिवर्तन 2024
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
फरवरी माह में मंगल का मकर राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में युवाओं को तरक्की मिलने की संभावना है। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपको धन लाभ होने की संभावना है। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए रिश्ते आने की संभावना है। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल बनेगा।