फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 वर्षों बाद मकर राशि में मंगल-बुध और शुक्र की युति, इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Tue, 30 Jan 2024 01:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष गणना के मुताबिक फरवरी माह में मकर राशि में बुध, शुक्र और मंगल ग्रह एक साथ आएंगे। इस तरह से मकर राशि में त्रिग्रही योग बनेगा।
विज्ञापन
1 of 4
फरवरी माह में मकर राशि में बुध-शुक्र और मंगल का संयोग - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फरवरी का महीना बहुत ही खास रहने वाला होगा। दरअसल 50 वर्षों बाद मकर राशि में त्रिग्रही योग का शुभ संयोग बनेगा। ज्योतिष गणना के मुताबिक फरवरी माह में मकर राशि में बुध, शुक्र और मंगल ग्रह एक साथ आएंगे। इस तरह से मकर राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। 01 फरवरी को बुद्धि, वाणी और व्यापार के दाता ग्रह बुध मकर राशि में आएंगे। फिर 05 फरवरी को सेनापति मंगल ग्रह मकर राशि की यात्रा पर होंगे और 12 फरवरी को सुख-वैभव और ऐश्वर्यदाता ग्रह शुक्र भी मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह से मकर राशि में बुध, शुक्र और मंगल की युति कई राशि वालों के जीवन में प्रभाव डालेगी। आइए जानते हैं फरवरी माह में त्रिग्रही योग से किन राशियों की किस्मत बदलने वाली है।
विज्ञापन

2 of 4
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
इन राशियों का होगा भाग्योदय
मेष राशि

मेष राशि के जातकों को फरवरी के महीने में बना त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ और अनुकूल साबित हो सकता है। बुध-शुक्र और मंगल का मकर राशि में युति आपके कर्म भाव में होने वाला है। ऐसे में आपको कार्यक्षेत्र, कारोबार और करियर में अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वहीं जो छात्र सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत उन्हें कोई अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है। पैतृक संपत्ति से मेष राशि के लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति और परस्पर प्रेम का वातावरण रहेगा। व्यापारी वर्ग के जातकों को बिजनेस में कोई बड़ी डील भी मिल सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को त्रिग्रही संयोग से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जीवन के हर एक क्षेत्र में आपको शुभ परिणाम के अच्छे आसार बन रहे हैं। यह योग आपकी राशि से धन और वाणी के भाव में बनेगा जिससे आपको धन की कमी नहीं रहेगी। पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं इसके अलावा जो जातक नौकरीपेशा है उनके लिए नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। त्रिग्रही संयोजन से आपको शानदार लाभ और पद-प्रतिष्ठा में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी। आपके सभी तरह के अधूरे कार्य और अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। 



 
विज्ञापन

4 of 4
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
फरवरी माह में आपकी ही राशि में तीन ग्रहों का संयोजन होने वाला है। ऐसे में इसका सबसे ज्यादा लाभ मकर राशि के जातकों को मिलेगा। मकर राशि में त्रिग्रही योग से आपके व्यक्तित्व में बढ़ोतरी होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। हर एक क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में इस राशि के जातकों को एक नई शानदार परिणाम मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल होने के योग बन रहे हैं। शादीशुदा जातकों को अपने पार्टनर का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के अच्छे मौके आप हासिल कर सकते हैं। करियर में तरक्की हासिल हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें