ज्योतिष में ग्रहों की चाल का विशेष प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर जरूर पड़ता है। ग्रहों के गोचर करने से व्यक्तियों के ऊपर शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का प्रभाव पड़ता है। सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि बदलते हैं। ग्रहों के राशि बदलने से कुछ अन्य ग्रहों के साथ युति भी बनती है। आपको बता दें कि 26 अगस्त को ग्रहों के सेनापति मंगल ने राशि बदली है। मंगल वृषभ राशि की यात्रा को विराम देते हुए अब मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में मौजूद हैं और गुर भी शुक्र की राशि वृषभ में हैं। इस तरह से 26 अगस्त से लेकर 15 सितंबर के दौरान गुरु, सूर्य और मंगल का अद्भुत संयोग बनेगा। इसके अलावा मंगल और गुरु दोनों ही अपने ही नक्षत्र में विराजमान हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य, मंगल और गुरु का गोचर किन-किन राशियों के भाग्य में बदलाव ला सकता है।