फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Tue, 27 Aug 2024 07:21 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
27 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके प्रति आपके साथी की भावनाएं व्यक्त करने की तीव्रता आपको हैरान कर सकती है। इस सुझाव पर सोच-समझ कर फैसला करें यह आपके लिए लाभकारी है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज के दिन आपसी रिश्ते बनाएं एवं उन पर अपना ध्यान केन्द्रित करके अमल करें। अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं, जिससे आपको सकारात्मक फल भी प्राप्त हो सके। इस समय आपको अपने साथी के साथ अकेले में एक-दूसरे के साथ मनबहलाव करना चाहिए।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आप अपने पार्टनर की खोज में हैं तो आज का दिन आपके लिए थोड़ी निराशा लायेगा। आपको इस वक्त सही पार्टनर नहीं मिल सकता है। फिर भी अन्ततः आप अपने अभियान में सफल होंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप अवांछित मतभेदों से बचने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों को अनदेखा कर दें, आप पायेंगे कि आपसी रिश्ते फिर से सामान्य हो रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आप अपने मित्रों के साथ फिल्म देखने के मूड में हैं। यह इसलिए भी हो सकता है कि आपकी रोमांटिक जिंदगी में अड़चन आ गई है। ये दिन अपनी छोटी-छोटी बातों के लिए याद रखने योग्य हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप किसी सामाजिक या पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। यहां आपको एक खास व्यक्ति मिल सकता है। कोई परिवार का व्यक्ति इससे आपका परिचय कराएगा। यह स्थान किसी नये व्यक्ति से मिलने के लिए सुरक्षित और अनुकूल रहेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपकी जिन्दगी में आज आपका प्यार कदम रखेगा। आज की अच्छी खबर आपके लिए यही है कि आपकी लम्बे समय की खोज आज पूरी हो सकती है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): एक नए साथी के लिए आपके मन में रोमांटिक विचार उत्पन्न होंगे। आप यदि इस दोस्ती को आगे ले जाना चाहते हैं तो घबराइए मत, क्योंकि यह समय रोमांटिक संबंधों के विकास के लिए उत्तम है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):यदि आप कहीं से जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आज वह आपके मन मुताविक आने की संभावना है। यह जवाब आपकी उम्मीद से अधिक रोमांटिक व आश्चर्यजनक हो सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अपने साथी के साथ रोमांस का मजा लेने के लिए छोटी-छोटी बातों पर शिकायत करने से बचना होगा। ऐसा करने से आप में सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होगा व आपका साथी आपके साथ सुरक्षित महसूस करेगा। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपके प्रेम प्रेसंग के बीच एक बड़ी रुकावट के दूर होने से आप राहत महसूस करेंगे। यदि आप किसी साथी की तलाश में हैं या किसी को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो आज का दिन सबसे उत्तम है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
 मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रोमांस की नजर से आज आप अकेला अनुभव कर सकते हैं। अगर आप अकेले हैं तो आपको लगेगा कि मुझे कभी मेरे सपनों का पार्टनर मिल ही नहीं सकता। या फिर आपको लगेगा कि उसके पास मेरे लिए समय ही नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें