फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Predictions: मंगल-बुध की युति से इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, करियर में आएंगी चुनौतियां

Wed, 16 Jul 2025 05:52 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mangal Budh Yuti 2025 Impact on Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में बुध और मंगल दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह हैं। इनकी कुंडली में स्थिति व्यक्ति के निजी जीवन को प्रभावित करती हैं। यही नहीं इनके गोचर का व्यापक असर भी 12 राशियों पर पड़ता है।
विज्ञापन
1 of 4
Mangal Budh Yuti 2025 Impact on Zodiac Sign - फोटो : adobe
Mangal Budh Yuti 2025 Impact on Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में बुध और मंगल दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह हैं। इनकी कुंडली में स्थिति व्यक्ति के निजी जीवन को प्रभावित करती हैं। यही नहीं इनके गोचर का व्यापक असर भी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिषियों के मुताबिक मंगल ग्रहों के सेनापति हैं और वह साहस, पराक्रम, ऊर्जा और युद्ध के कारक है। वहीं बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। वह बुद्धि, वाणी, तर्क और संवाद के कारक ग्रह हैं। इन दोनों की युति जातकों के इन क्षेत्रों को प्रभावित करती हैं।

वर्तमान में साल 2025 का सातवां महीना जुलाई जारी है और इस समय मंगल-बुध का संयोग बनने जा रहा है। बता दें,  28 जुलाई 2025 को शाम 7 बजकर 58 मिनट पर मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। दूसरी ओर ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। चूंकि ज्योतिष में मंगल-बुध में मित्रता का भाव नहीं है, इसलिए इस युति से कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंगल-बुध के प्रभाव से इन तीन राशि वालों की करियर, नौकरी, व्यापार और शिक्षा में परेशानियां आएंगी। आइए इनके नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मंगल-बुध की युति मिथुन राशि वालों के तनाव को बढ़ा सकती है। इस अवधि में आपको नौकरी, करियर और शिक्षा में काफी उतार-चढ़ाव महसूस होंगे। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
तत्व: वायु  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।


मंगल-बुध की युति मिथुन राशि वालों के तनाव को बढ़ा सकती है। इस अवधि में आपको नौकरी, करियर और शिक्षा में काफी उतार-चढ़ाव महसूस होंगे। इस समय आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा की कमी देखने को मिल सकती है।  

पार्टनर के साथ अनबन होने की आशंका है, इसलिए वाणी का खास ध्यान रखें। सेहत और धन से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। व्यापार में समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करना होगा अन्यथा बातों का प्रभाव बढ़ सकता है। सोचे हुए कार्यों के समय पर न पूरे होने से आत्मविश्वास में कमी देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 4
तनाव कम करने के लिए परिवार के साथ समय बिताना बेहतर रहेगा। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
तत्व: वायु 
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: सौम्य, न्यायप्रिय, सामाजिक, संतुलित।


मंगल-बुध की युति से आपको अचानक अनचाही समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं, तो धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। यात्रा पर जाने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। विरोधी परेशान करने का मौका तलाश करेंगे।

तनाव कम करने के लिए परिवार के साथ समय बिताना बेहतर रहेगा। लेकिन कोई भी निर्णय लेते समय स्वजनों की भावनाओं का खास ध्यान रखें। व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी  व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावनाएं कम है।
विज्ञापन

4 of 4
सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान धन की कमी भी होगी और पुरानी बातों के तनाव से घिरे रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
तत्व: अग्नि  
स्वामी ग्रह: गुरु (बृहस्पति)
स्वभाव: उत्साही, ज्ञानप्रिय, स्वतंत्र, दयालु।


धनु राशि वालों के प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा होने के कारण पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। सेहत में भी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। आपको कोई एलर्जी परेशान कर सकती है। करियर में बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान धन की कमी भी होगी और पुरानी बातों के तनाव से घिरे रहेंगे। यदि रिश्ता नया है, तो प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। मंगल-बुध की युति आपकी मानसिक शांति को प्रभावित करेगी।
 


Panchang: क्या होता है पंचांग, इसे कैसे देखा जाता है? जानिए ज्योतिष में इसका महत्व
Shani Vakri 2025: मीन राशि में शनि हुए वक्री, जानें मिथुन राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें