फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 July Love Rashifal: वृषभ राशि वालों के प्रेम विवाह की बाधाएं होंगी दूर, जानिए अन्य राशि वालों का लव राशिफल

Wed, 16 Jul 2025 04:29 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Rashifal Today 17 July: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
17 July Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 17 July 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Vipreet Rajyog: 50 साल बाद बना दुर्लभ विपरीत राजयोग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपकी लव लाइफ में नया मोड़ लेकर आया है। आपकी साथी से कई बातों को लेकर बहस हो सकती है। इस दौरान आप दोनों एक दूसरे की भावनाओं को भी समझेंगे। हालांकि, सिंगल लोगों को उनका साथी आज मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि प्रेम विवाह में आ रही बाधाएं अब दूर होंगी। आप साथी को परिवार वालों से मिलवाने लेकर आएंगे। इस दौरान पहले से शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में शांति बनाए रखें और बेवजह की बहस करने से बचें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दिल की बात कहने के लिए दिन शुभ रहने वाला है। सोलमेट से प्यार खुलकर जाहिर करें। आप दोनों एक दूसरे के प्रति समर्पित महसूस करेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों का प्रेम और गहरा होगा। आपको कोई उपहार भी मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अगर किसी व्यक्ति से अच्छी दोस्ती लंबे समय से चल रही थी, तो वह एक नए रिश्ते में बदल सकती है। रोमांस के कई मौके मिलेंगे। डिनर पर जाकर साथी के साथ समय बिताना अच्छा प्लान है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों की क्रश से बात होगी। आप उनसे दोस्ती बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, वह सभी सफल होंगे। शादीशुदा लोग फिल्म देखने जाएंगे। यहां आप दोनों काफी अच्छा समय साथ में बिताएंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): धोखा मिलने से मन परेशान रहेगा। लेकिन किसी भी नए रिश्ते में जाने की जल्दबाजी नहीं करनी है। अपनी खास दोस्त से दिल की बात करेंगे। आप हल्का महसूस करेंगे। भावनाओं में आकर कोई भी फैसला नहीं लेना है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए किसी नए रिश्ते के योग बना रहा है। अगर आप किसी प्रिय से मन की बात साझा करेंगे, तो परिणाम पक्ष में आएगा। शादीशुदा लोग साथी को खुश रखने के लिए उन्हें उपहार दे सकते हैं। किसी छोटी बात को लेकर विवाद न करें। पुराने मतभेद भी सुलझ सकते हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज किसी बात को लेकर लव पार्टनर से बहस हो सकती है। अपने प्यार को लेकर गंभीर रहिए। आपका रवैया रिश्ते की दिशा तय कर सकता है। रोमांटिक सैर पर जाकर और साथी के साथ समय बिताएंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): सिंगल लोगों को किसी का प्रपोजल आने की उम्मीदें हैं। जीवनसाथी संग किसी पुराने विषय पर बात करेंगे। इस दौरान परिवार का साथ बना रहेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपकी आकर्षक वाणी और व्यक्तित्व आज आपके प्रेम जीवन में अनोखापन लेकर आएगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑनलाइन कनेक्शन से प्यार की शुरुआत संभव है। कुल मिलाकर दिन शुभ रहने वाला है।
 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपको रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा। शादीशुदा लोग किसी बात को लेकर बहस कर सकते हैं। लेकिन साथी का एक मधुर संदेश आपका दिन भी बना सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): यदि आप सिंगल हैं, तो किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कोई आकर्षक व्यक्ति ध्यान खींच सकता है। एकांत में बिताया समय मन को शांति देगा। भावनाओं को स्पष्टता से व्यक्त करना फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें