फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Ast 2025: मंगल वृश्चिक में अस्त, मेष सहित इन राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां

Tue, 11 Nov 2025 12:27 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mangal Ast Impact on Zodiac Sign 2025: ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है, जो साहस, ऊर्जा, पराक्रम और शक्ति के कारक है। वर्तमान में वह अपनी राशि यानी वृश्चिक में विराजमान हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
Mangal Ast Impact on Zodiac Sign 2025 - फोटो : अमर उजाला
Mangal Ast Impact on Zodiac Sign 2025: ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है, जो साहस, ऊर्जा, पराक्रम और शक्ति के कारक है। वर्तमान में वह अपनी राशि यानी वृश्चिक में विराजमान हैं। परंतु मंगल यहां अस्त स्थिति में हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब भी कोई ग्रह अस्त अवस्था में होता है, तो उसका प्रभाव सामान्य रूप से कम हो जाता है और इसका खास प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। इसलिए मंगल के अस्त होने से कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। मंगल की इस स्थिति से इन जातकों की ऊर्जा में कमी, निर्णय लेने में कठिनाइयां, अधिक क्रोध, विरोधियों से विवाद आदि जैसी स्थितियां बन सकती हैं। साथ ही भूमि-संपत्ति से जुड़ी योजनाओं में देरी भी संभव है। आइए इनके नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
हत में परेशानियां तनाव का कारण बनेंगी। कारोबार में मंदी का सामना भी करना पड़ सकता है। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
यह समय मेष राशि वालों के लिए सावधानी बरतने वाला रहेगा। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि हो सकती हैं। इस दौरान अपने किसी भी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड न रहें। सेहत में परेशानियां तनाव का कारण बनेंगी। कारोबार में मंदी का सामना भी करना पड़ सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। कोई भी नया काम करने से अभी बचना होगा। आर्थिक मामलों में आपको सतर्कता बरतनी होगी।

Vastu Tips: घर में पोछा लगाने के होते हैं नियम, इन दो दिन करना चाहिए परहेज
विज्ञापन

3 of 4
कारोबार में आई मंदिर के कारण आपका कोई नुकसान हो गया था, उसकी भी भरपाई  हो सकती है। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए समय कठिनाइयों भरा रहेगा। किसी के निजी जीवन में अत्यधिक हस्तक्षेप आपसे विवाद का कारण बनेगा। किसी के भी मसले में बोलने से बचें। व्यापार से जुड़े सभी कार्यों में सावधानी रखें। धन की दृष्टि से स्थिति सुदृढ़ रहेगी, लेकिन सुख-सुविधाओं पर खर्च भी बढ़ेगा। इस दौरान बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। लेकिन कारोबार में आई मंदिर के कारण आपका कोई नुकसान हो सकता है। यात्रा पर जाने से बचें। रिश्तों में तनाव आ सकता है।

Saptahik Rashifal (10-16 Nov 2025): तुला सहित इन राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन

4 of 4
यदि किसी योजना में निवेश करना हो तो अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों की खराब सेहत तनाव का कारण बन सकती हैं। पारिवारिक और संपत्ति से जुड़े मामलों में उलझन रह सकती है। व्यापार के काम मनचाहे तरीके से न पूरे होने पर मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। इस दौरान आपके सामने कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं। यदि किसी योजना में निवेश करना हो तो अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें।

Forehead Personality: माथे की बनावट बताती है आपका व्यक्तित्व, खोलती हैं कई बड़े राज
 


Personality Prediction: पैर का आकार बताता है जीवन से जुड़ी खास बातें, आप भी जानें अपना व्यक्तित्व

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें