Love Horoscope Today in Hindi: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
विज्ञापन
1 of 13
Love Horoscope 11 November in Hindi
- फोटो : amar ujala
Love Horoscope 11 November in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके प्रेम जीवन में खुशियां लेकर आएगा। दिन रोमांचक और रंगीन रहने वाला है। आप दोनों डिनर डेट पर जा सकते हैं। क्रश के साथ आप काम के दौरान कुछ खाने पीने जा सकते हैं। मन प्रसन्न आपका रहने वाला है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों के जीवन में किसी खास की दस्तक हो सकती है। आपकी दोस्ती भी क्रश के साथ बढ़ेगी। रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। व्यापार को लेकर मन थोड़ा परेशान हो सकता है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपकी जीवनसाथी से पुरानी बातों को लेकर लड़ाई हो सकती है। मन भी परेशान हो सकता है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन घूमने वाला हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। आपको निवेश में लाभ हो सकता है, इसलिए साथी के साथ घूमने की योजना बनाएंगे। आपके शब्द आज क्रश का दिल छू सकते हैं। साथी को अच्छा फील कराने के लिए प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज दिन सामान्य रहेगा। पुराने दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाएंगे। इस दौरान क्रश के साथ भी कुछ प्लान आप करेंगे। आज अपने प्यार का इजहार करने का सही समय हो सकता है। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। लॉन्ग डिस्टेंस में रहने वालों को साथी से बात करनी चाहिए और सोच-समझकर फैसला लें। ये संवाद ही आपके रिश्ते को फिर से मजबूत बना सकता है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि वालों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है। आपका प्रेम लोगों के लिए उदाहरण बन सकता है। इस दौरान आपका आकर्षण और ऊर्जा आज लोगों को आपकी ओर खींचेगी।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके लिए समय सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होंगी। आज नए रिश्तों की शुरुआत के लिए दिन बढ़िया है। दोस्त से मुलाकात होगी। उपहार खरीदने जा सकते हैं।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों का मन पुरानी बातों को लेकर परेशान हो सकता है। घर और बाहर प्रेम साथी का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक सहयोग से मनोबल बना रहेगा। फिल्म देखने की प्लानिंग आप करेंगे।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आप और आपके प्रियतम के बीच की केमिस्ट्री आज कमाल की रहेगी। आप दोनों की जोड़ी लोगों को जमकर पसंद आएगी। क्रश के साथ खाने-पीने के लिए बाहर जा सकते हैं।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुंभ राशि वालों के विवाह के योग बन सकते हैं। अपने पार्टनर को समय देना और छोटी-छोटी खुशियां बांटने से रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): परिवार वालों को आपका साथ जमकर पसंद आएगा। आपके प्रेम जीवन में छोटी-मोटी अनबन हो सकती है। लेकिन प्रेम विवाह के लिए घर वालों की मंजूरी न मिलने से मन दुखी हो सकता है।