rashi
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य छठे स्थान के स्वामी होते हैं। सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए अब एकादश भाव से होने जा रहा है। इस भाव से जातक के कार्य सिद्धि का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि अब आपके पंचम स्थान पर होगी। इस गोचर के कारण मीन राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की बहार होगी। सूर्य के प्रभाव से आपके शत्रु नष्ट होंगे और आपको यात्राओं से लाभ होगा, कारोबारी वर्ग को लाभ होगा। नौकरी कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी, अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है उनके लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है।