Mahalaxmi Rajyog In Hariyali Teej 2025: हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, तरक्की और प्रेम जीवन सुखमय के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इसके अलावा विधि-विधान से शिव पूजन करते हुए दान-दक्षिणा जैसे पुण्य कार्य किए जाते हैं। इस वर्ष 27 जुलाई 2025 को हरियाली तीज है। यह दिन ज्योतिष दृष्टि से भी खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा और मंगल की युति होगी।
आपको बता दें, 26 जुलाई के दिन दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर चंद्र सिंह में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही ग्रहों के सेनापति मंगल मौजूद हैं। ऐसे में सिंह राशि में मंगल-चंद्र की युति होगी, जो महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण कर रही है। यह योग करीब 54 घंटे तक रहने वाला है जिसका व्यापक प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा। परंतु कुछ राशि के लोगों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। इन जातकों को रिश्तों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।