फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2025: सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Thu, 17 Jul 2025 12:31 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Gochar 2025: सूर्य 16 जुलाई को शाम  05 बजकर 17 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं, कर्क राशि के बाद सूर्य सिंह राशि में गोचर करेंगे।
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य का कर्क राशि में गोचर हुआ है। - फोटो : adobe stock
सभी ग्रहों में सूर्यदेव को राजा का माना जाता है। सूर्यदेव आत्मा, नेतृत्व, ऊर्जा, उत्साह और पिता के कारक ग्रह होते हैं। सूर्य देव हर एक माह में राशि परिवर्तन करते हैं जिससे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें सूर्य 16 जुलाई को शाम  05 बजकर 17 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं, कर्क राशि के बाद सूर्य सिंह राशि में गोचर करेंगे। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रदेव होते हैं और इनका सूर्य के साथ मित्रता का भाव रहता है। सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करने से बुध के साथ बुधादित्य राजयोग का संयोग बन गया है। आइए जानते हैं सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किसी तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी होते हैं। और अब आपकी राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। फलताओं के बावजूद किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य देव आपकी कुंडली में चौथे भाव के स्वामी हैं और अब आपकी राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। योजनाओं को अंतिम रूप दें। सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी मतभेद बढ़ने न दें। आध्यात्मिक उन्नति होगी।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य आपकी कुंडली में तीसरे भाव के स्वामी हैं। आपकी राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।

Kark Sankranti: सूर्य ने किया कर्क राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगी तरक्की और सफलता

विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी कुंडली के दूसरे भाव के स्वामी हैं। आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्राओं का सिलसिला चलता रहेगा किंतु कहीं न कहीं शारीरिक पीड़ा का सामना भी करना पड़ सकता है। 

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर महालक्ष्मी राजयोग का संयोग, इन राशि वालों की लव लाइफ में आएगा बदलाव
 
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के वालों के लिए सूर्यदेव आपकी कुंडली के पहले भाव यानी लग्न के स्वामी हैं। अब यह आपकी राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव अत्यधिक भाग दौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। बाई आँख से संबंधित समस्या से भी सावधान रहें। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपकी कुंडली के द्वादश भाव के स्वामी हैं। राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव बेहतरीन सफलता कारक रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति तथा सम्मान वृद्धि के भी योग। स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। 

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सूर्यदेव एकादश भाव के स्वामी हैं और अब सूर्य गोचर से आपकी राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा करेगा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। 

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्यदेव दशम भाव के स्वामी हैं। अब आपकी राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अपेक्षाकृत और बेहतर होगा। धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। जो लोग आपके खिलाफ षडयंत्र कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। 

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आत्मा के कारक ग्रह आपके भाग्य यानी नवम भाव के स्वामी हैं। और आपकी राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव काफी मिला-जुला रहेगा। सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी किंतु स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपके अष्टम भाव के स्वामी हैं और आपकी राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। 

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के सूर्य सप्तम भाव के स्वामी होकर अब आपके छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर हाथ से जाने न दें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपके छठे भाव के स्वामी होकर 16 जुलाई 2025 के बाद आपकी राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए वरदान की तरह है। शोध परक और आविष्कारक कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जाशक्ति का सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें