फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Maas Upay: माघ माह में करें राशि के अनुसार उपाय, मां लक्ष्मी बनाएंगी बिगड़े काम

Mon, 20 Jan 2025 11:24 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

माघ महीने की शुरुआत 14 जनवरी से हो चुकी है और इसका समापन 12 फरवरी को होगा। इस दौरान किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। माघ के महीने में यदि आप अपनी राशि के अनुसार उपाय करते हैं तो आपको जीवन में शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 13
राशि अनुसार उपाय - फोटो : Amar Ujala
Magh Maas Rashi Upay. पौष पूर्णिमा के समाप्त होने के बाद माघ का महीना आरंभ हो चुका है। हिंदू धर्म में इस महीने का धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व बताया जाता है। माघ माह को स्नान, दान और पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस अवधि में सूर्यदेव मकर राशि में रहते हैं। इस दौरान भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का खास महत्व होता है। मान्यता है कि इस महीने में विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

माघ महीने की शुरुआत 14 जनवरी से हो चुकी है और इसका समापन 12 फरवरी को होगा। इस दौरान किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। माघ के महीने में यदि आप अपनी राशि के अनुसार उपाय करते हैं तो आपको जीवन में शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं कि विभिन्न राशियों के अनुसार कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं...
 

भूमि पुत्र मंगल 24 फरवरी से चलेंगे सीधी चाल, इन राशि के लोगों को मिलेगा किस्मत का साथ


 
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला
राशि के अनुसार करें ये खास उपाय
मेष राशि: मेष राशि के जातक माघ में महीने में मसूर की दाल का दान अवश्य करें। इससे जातक के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें और बेलपत्र अर्पित करें।
 

4 of 13
मिथुन राशि: - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को इस माह में स्नान के बाद तिल का दान करना चाहिए, इससे पितृ शांति प्राप्त होगी।
 
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि: कर्क राशि वालों को आटे का दान करना चाहिए, इससे रुके हुए कार्य पूरे हो जाते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि: सिंह राशि के जातक माघ माह में चावल और दाल का दान करें। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे।
 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि: इस राशि के जातकों को जल में तिल मिलाकर स्नान करना चाहिए। इस उपाय से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
 

8 of 13
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि: इस राशि के जातक हर शनिवार और मंगलवार भगवान हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही उन्हें लाल पुष्प अर्पित करें।
 

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को अन्न का दान करना चाहिए, इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।
 

10 of 13
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि: धनु राशि के जातक माघ माह में स्नान कर भगवान सूर्यदेव की आराधना जरूर करें। ऐसा करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
 

11 of 13
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि: मकर राशि वालों को इस माह में दाल, चना और चावल का दान करना चाहिए।
 

12 of 13
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक शनिदेव का तिल के तेल से अभिषेक करें।
 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि: मीन राशि के जातक शनिदेव को तिल के तेल से स्नान कराएं, इससे मानसिक शांति और कार्य सिद्धि होती है। इन खास उपायों को अपनाकर आप माघ महीने में शुभ फल और सकारात्मकता प्राप्त कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 

Shani: कुंडली में इस स्थिति में शनि व्यक्ति को बनाते हैं धनवान और दिलाते हैं मान-सम्मान

Surya Nakshatra Gochar 2025: सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें