वेलेंटाइन डे स्पेशल
प्रेम के पर्व के रूप में मनाया जाने वाला वेलेंटाइन डे 12 राशियों के लिए प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष
आज आप प्रेम संबंधी महत्वपूर्ण फैसले ले सकते है। वेलेंटाइन डे में आप अपने लव पार्टनर के साथ खूबसूरत शाम गुजारेंगें। आपका कार्यक्रम दिन में ही बन जाएगा। आज आपको अपने अपने प्रेमी से सरप्राइज मिलने वाला है।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा है लेकिन आप मूडी हो रहे हैं, जिस कारण आप पार्टनर से किसी बात से नाराज हो सकते हैं। आपका गिफ्ट आपके प्रेम संबंध में मधुरता बिखेर देगा। अपने वेलेंटाइन के लिये गुलाब के फूल ले जाएं, वह खुश हो जाएंगी। वैवाहिक बंधनों से बंध चुके लोग भी आज के दिन का पूरा आनंद लेंगे।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
प्रेम की भावना अपनी चरम सीमा पर है। आप रोमान्टिक मूड में हैं। तेज आवाज में मधुर संगीत और गिफ्ट आपकी शाम को रंगीन बना देगी। आपका प्रेमी वेलेंटाइन डे पर आपको आज शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। आज अपने वेलेंटाइन को इम्प्रेस करने के लिए आप खूब सजेगें-संवरेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
सुबह से ही आप एक्साइटेड हैं लेकिन हो सकता है कि आज आपके लव पार्टनर से आपकी बात न हो पाए। इसी पशोपेश में दिन गुजरेगा। मिज़ाज की रंगीनियां कहीं गलत इम्प्रेशन न डाल दें। इस बात से सचेत रहिएगा। अपनी हरकतों को कन्ट्रोल में रखें। कहीं लवर इस वजह से नाराज़ न हो जाए।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
आज के दिन आपका मन रोमांस से भरा है। आपके प्रेमी को घर वाले स्वीकार कर सकते हैं। आज वेलेंटाइन डे पर अपने माता-पिता से अपने लवर को मिलवा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ लव लाइफ में कुछ नया अनुभव करेंगें। आज के दिन को आप बहुत मस्ती से मनाएंगे।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या
आज दिन संभल कर चलने का है। आपके वेलेंटाइन को आपके किसी अन्य प्रेम संबंध के बारे में पता चल सकता है, जिसके कारण वह आपसे रूठ सकती है। आपके बहुत मित्र हैं, लेकिन अपनी लव लाइफ के बारे में ज्यादा किसी से डिस्कस न करें। मूड रोमांटिक है। अपने फ्रेन्ड के साथ दिन का मजा लें।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला
आज आप सभी को अपनी तरफ आकर्षित करेंगें। आपके ड्रेस, मेकअप, गहने सभी आपकी खूबसूरती पर चार चाँद लगा रहे हैं। पुराने मित्रों के अलावा नए मित्र भी आज आपके साथ समय बिताना चाहेंगें। दिन आपका है, उसे खूबसूरती से बिताएं। आज साथी के साथ बेहतरीन वक्त बीतेगा।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
अपनी सूझबूझ और स्मार्टनेस से आप अपने लवर को इंप्रेस कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर आपका अपडेट सभी को काफी प्रभावित करेगा। कैंडल लाइट डिनर पर अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ जा सकते हैं। शाम और मिजाज दोनों रंगीन हैं। आप पूरा आनन्द उठाएगें। ज्यादा अल्कोहल पीने से बचें।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु
आज के स्पेशल दिन पर आपका प्यार अपनी चरम सीमा पर है। आज के दिन आप पूरा आनंद उठाएं। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आप मंहगा गिफ्ट खरीद सकते हैं। खर्चा अधिक होगा। आज खाली फूलों से बात नहीं बनेगी। अपने फ्रेन्ड या जीवनसाथी के साथ आप यात्रा का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। आपका प्यार आज विवाह में बदल सकता है।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर
आज मूड रोमांटिक है। अपने वेलेंटाइन के साथ आप प्यार के बेहतरीन क्षण बिताएंगे। आकर्षण गिफ्ट के साथ और भी बहुत सारे सरप्राइज आपको मिलेंगें। पति-पत्नी के रिश्ते में स्टेबिलिटी कम हो सकती है। अपने जीवनसाथी का मन जीतने की कोशिश करें दिन आपके लिए अनुकूल है।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुम्भ
लव लाइफ में आनंद ही आनंद है। नए मित्र बन सकते हैं। मनमोहनी बातें और विश्वास आपके रिश्ते को मजबूत करेगा। अगर आप अकेले हैं तो आपको अपना लवर मिल सकता है। अपने साथी या वेलेंटाइन के साथ आप बेहतरीन दिन बिताएंगे।
मीन
आज अपने प्यार में कमी न आने दें। लव रिलेशन में विश्वास की कमी हो सकती है। दिन को ज्यादा एंजॉय करने के चक्कर में आप गलत कदम उठा सकते हैं। एक्स्ट्रा लव रिलेशन से बचनें की कोशिश करें। आज के दिन हो सकता है कि आपका यह राज आपके पार्टनर को पता चल जाए, जिससे आपके पार्टनर के बीच दूरियां बढ़ सकती है।