फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 4 अप्रैल: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Sat, 04 Apr 2020 12:09 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 4 अप्रैल 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल
दांपत्य जीवन में तनाव बना रहेगा और जीवन साथी किसी बात को लेकर आप से नाराज हो सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल
प्रेम जीवन में तनाव में कमी आएगी। प्रियतम से नाराजगी हो सकती है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग पाकर आपका मनोबल ऊँचा होगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल
आपके शादीशुदा जीवन में तनाव से मुक्ति रहेगी, जिससे आप खुश रहेंगे। संतान से सुख मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान बढ़िया है। प्रियतम के साथ प्यारभरी गुफ्तगू होगी। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल
आपके शादीशुदा जीवन में खुशियां रहेंगी और जीवन साथी और आपके बीच प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं उन्हें सोशल मीडिया पर कोई साथी मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल
दांपत्य जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। हालांकि जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी खुशनुमा समय रहेगा। प्रियतम आज आपसे कोई अच्छी खबर शेयर करेगा।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल
प्रेम जीवन जीने वालों के लिए समय बढ़िया रहेगा और आपका प्रिय आपको खुश रखेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिए भी आज का दिन अच्छा है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी आपसे किसी चीज को लेकर शिकायत कर सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा। आपका क्रोध रिश्ते के लिए परेशानियां पैदा कर सकता है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल
प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे और दांपत्य जीवन जीने वालों को भी आज का दिन रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने हेतु बढ़िया रहेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल
शादीशुदा जातको का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। हालांकि आप दोनों मिलकर अपने बच्चे के भविष्य को लेकर चिंतित दिखाई देंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन सामान्य है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल
शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन प्रेम और स्नेह से भरा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आप अंदर से कुछ दुखी हो सकते हैं।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल
प्रेम जीवन जीने वालों को खुशी मिलेगी और प्रिय से अच्छे समाचार मिलेंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन थोड़ा सा तनावपूर्ण रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें