फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 अप्रैल राशिफल: शनिवार के दिन इन पांच राशि वालों का होगा मुश्किलों से सामना

Sat, 04 Apr 2020 12:06 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल
Today Horoscope in Hindi, April 4, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बना रहेगा और जीवन साथी किसी बात को लेकर आप से नाराज हो सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका परिवार आपके साथ हंसी-खुशी समय बताएगा। आप अपनी मां को भी खूब प्रेम करेंगे और परिवार वालों के साथ सुख-शांति की प्राप्ति होगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। आपके कामों में सफलता तो मिलेगी लेकिन विलंब से, जिससे आपको कभी खुशी कभी गम जैसी स्थिति महसूस होगी। परिवार के छोटों से संबंध मजबूत होंगे। उनके साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। आज किसी पुराने मित्र से भी बातचीत होगी जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव में कमी आएगी और शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। धन की आवक होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार के साथ समय बिता कर अच्छा महसूस करेंगे। आपके शादीशुदा जीवन में तनाव से मुक्ति रहेगी, जिससे आप खुश रहेंगे। कामों में सफलता मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा। आपको संतुष्टि होगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी।शिक्षा के मामले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान बढ़िया है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज के दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपके शादीशुदा जीवन में खुशियां रहेंगी और जीवन साथी और आपके बीच प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सौदा कर सकते हैं। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आप खूब मेहनत करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। व्यापार के सिलसिले में सामान्य समय रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपकी सेहत कमजोर रहेगी। आपको सर्दी जुकाम हो सकता है, इसलिए खास तौर पर अपना ध्यान रखें क्योंकि इससे आपके काम भी विलंब से पूरे होंगे और मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। आपके विरोधी प्रबल होंगे। मानसिक शांति की कमी होगी लेकिन आपकी इनकम थोड़ी ठीक रहेगी, जिससे आप थोड़ी राहत महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी खुशनुमा समय रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास रंग लाएंगे और आपकी मेहनत का फल आज आपको मिलेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और साथ काम करने वालों से आपको अच्छे सहयोग की प्राप्ति होगी, इसलिए इससे कार्य करने में आपको मजा भी आएगा और काम के सिलसिले में बेहद जबरदस्त नतीजे आपको हासिल होंगे। परिवार के बड़ों का प्रेम आपको मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए समय बढ़िया रहेगा और आपका प्रिय आपको खुश रखेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिए भी आज का दिन अच्छा है।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आप बेवजह के कामों में व्यस्त रहेंगे, जिससे दिन कब बीतेगा, यह तो आपको पता नहीं चलेगा लेकिन आप थोड़े परेशान होंगे और मानसिक तनाव बढ़ेगा। परिवार के लोगों से आपको खुशी मिलेगी और परिवार का माहौल आपको संतुष्टि देगा। किसी तरह की यात्रा से बचने का प्रयास करें। परिवार के छोटो को कोई दिक्कत आ सकती है और आपकी किसी मित्र से आपकी कहासुनी हो सकती है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। यदि फिजूल की बातों को अपने पर हावी होने से रोक कर रखेंगे तो आज के दिन को बढ़िया बना पाएंगे। खर्चे अधिक होंगे लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं। इनकम भी ठीक-ठाक होगी।शरीर में सुस्ती या कमजोरी महसूस कर सकते हैं। परिवार के बड़ों का सम्मान करेंगे। काम के सिलसिले में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। ट्रांसफर के योग भी बनने वाले हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान दें। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे और दांपत्य जीवन जीने वालों को भी आज का दिन रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने हेतु बढ़िया रहेगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको थोड़ा ध्यान देना होगा क्योंकि आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें और धार्मिक आचरण करें। किसी प्रकार के धन का निवेश करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। किसी शॉर्टकट के चक्कर में ना पड़ें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी शादीशुदा जात को का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन सामान्य है।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप यदि व्यापार करते हैं तो आपको उसमें सफलता मिलेगी और नौकरी करने वालों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन प्रेम और स्नेह से भरा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आप अंदर से कुछ दुखी हो सकते हैं, इसलिए इस से मुक्ति पाने के लिए अपनी बात को अपने लोगों से शेयर करें और हालात से बिल्कुल ना घबराएं।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आप अपनी कार्यकुशलता और बुद्धिमानी के द्वारा अपने काम में बढ़िया नतीजा हासिल करेंगे। आपकी इनकम में भी जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, जिससे आप हर्षित होंगे। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर है। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को खुशी मिलेगी और प्रिय से अच्छे समाचार मिलेंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन थोड़ा सा तनावपूर्ण रह सकता है। काम के माहौल में आप खुद को ढालने में कामयाब होंगे, जिससे काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल आप को नई खुशियां देगा। नौकरी बदलने के बारे में विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें