फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 18 जुलाई: आपके प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

Sat, 18 Jul 2020 07:54 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Daily Love Rashifal 
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 18 जुलाई 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक लव राशिफल..
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
  • शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी परिवार के साथ मिलकर आपके लिए सरप्राइस प्लान कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) 
  • गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में मजबूती से आगे बढ़ेंगे।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
  • गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
  • प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुलकर एंजॉय करेंगे। रोमांस की बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा जीवन ठीक-ठाक रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
  • गृहस्थ जीवन ठीक-ठाक रहेगा। जीवन साथी किसी बात को लेकर नाराजगी जाहिर कर सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खास बनाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
  • शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन कुछ दिक्कतों के साथ चलेगा। आपको अपने जीवन साथी के मूड को देखकर ही बात करनी चाहिए। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे और यदि आपके रिश्ते में कोई विरोध आ रहा है तो उसे दूर करने की कोशिश करने के लिए आज का दिन अच्छा है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
  • शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 
  • शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। आपके रिश्ते में आकर्षण और रोमांस भी रहेगा जिससे एक दूसरे के प्रति मन में जगह बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़े निराश हो सकते हैं। आपके रिश्ते पर दिक्कत आ सकती है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
  • गृहस्थ जीवन पर ध्यान देंगे जिससे जीवन साथी से संबंध मधुर बनेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय को घर वालों से इंट्रोड्यूस करा सकते हैं।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
  • प्रेम जीवन को मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे और अपने प्रिय से खूब खुल कर बातें करेंगे लेकिन दोपहर बाद आप कुछ चिंताओं से परेशान हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी का बर्ताव कुछ मुश्किलें पैदा कर सकता है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल  (Aquarius Love Horoscope)
  • प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ा कमजोर रहेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
  • गृहस्थ जीवन ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को बहुत सावधानी से गुजारें। आपका प्रिय ईगो में अगर कुछ ऐसी बातें कर सकता है जो आपको पसंद ना आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें