फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल: 10 जुलाई को प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, पढ़ें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष- 
यदि अपने प्रेमी से विवाह करना चाहते हैं, तो शुभ समय आ गया है। जीवनसाथी के साथ होने को लेकर मन में खुशी है। प्रेमी के साथ कुछ सुखपूर्ण पल व्यतीत करेंगे। आज आपके प्रेमी को आपसे कुछ उम्मीदें रहेंगी। सोशल मीडियापर संपर्क नहीं हो पाने पर नाराज हो सकता है। अपनी मनभावन बातों से उसे मना लें।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ- 
प्रेम संबंधों के लिए दिन उत्तम है। आज पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो सकता है। आपके एक से अधिक प्रेम-संबंध आपके बीच दूरियां बढ़ा सकते हैं। विवाह का रिश्ता आ सकता है। बेकार का खर्चा बढ़ सकता है।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन- 
बच्चों से आज खुशखबरी मिल सकती है। प्रेमी को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। विदेश से विवाह का रिश्ता आ सकता है। प्रेम विवाह का पूरा योग बन रहा है। अपनी वाणी से आप ससुराल पक्ष का मन मोह लेंगें।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क- 
लव पार्टनर से ब्रेकअप हो सकता है। आपको जरुरत है अपने अनैतिक रिश्तों पर नियंत्रण करने की। आज रिश्तों में विश्वास और प्यार की आवश्यकता है। अपने पार्टनर के मन से अविश्वास की भावना को मिटाएं।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह- 
अपने लव पार्टनर को अपने मन के विचार व्यक्त कर खुशी और हल्कापन महसूस करेंगे। शाम को आपका प्रेमी पूरी उमंग और जोश के साथ घूमने जा सकता है। बच्चों की परीक्षा में अच्छे अंक मिल सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या- 
कोई मित्र आज आपको धोखा दे सकता है। कंजूसी के कारण आपका लवर नाराज हो सकता है। एक दूसरे को आदर देने से संबंध सुधर जाएंगे। ससुराल पक्ष से अचानक खबर मिल सकती है। प्रेमी की सेहत खराब हो सकती है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला-
आज का दिन रोमांटिक है। प्रेमी युगल आज एक साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रेम संबंध में किए गए वादों को आज पूरा करने की कोशिश करेंगे। जिस कारण आपकी लव लाइफ में मधुरता आएगी। व्यवहार में नम्रता की आवश्यकता है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक 
किसी कार्यवश आज आप अपने प्रियजन से दूर जा सकते हैं। अगर आपका प्रेम संबध टूट चुका है, तो जीवन में प्रेम की वापसी हो सकती है। मैसेज या फेसबुक पर लव पार्टनर को संपर्क करें। कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बनाएं। सोशल मीडिया पर जुड़ाव बना रहेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु- 
प्रेमी से मुलाकात होगी। आप पार्टी के मूड में हैं, तो जा सकते हैं। आपकी कोशिश रहेगी कि अपने पार्टनर के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। भाई-बहन से रिश्ते सुधरेंगे। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर - 
लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल नहीं है। कुछ गलतियां तो आपने कभी प्रेम में या जीवन में की थीं, आज उजागर हो सकती हैं। शादी के रिश्तों में ताजगी और गर्माहट बढ़ेगी। युवक—युवतियों की लव लाइफ बेहतर होगी।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ- 
विवाह योग्य व्यक्तियों की शादी की तारीख में देर हो सकती है। आज का दिन रोमांटिक है, परन्तु साथी से संबंध बनाने के लिए परिवार का साथ कम मिलेगा। प्रेमी को पाने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेमी के गिफ्ट पर ज्यादा खर्च कर सकते हैं। यात्रा में पुराने मित्र मिल सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन- 
प्रेमी के साथ घरवालों को लेकर कहासुनी हो सकती है। विदेश जाने का योग बन रहा है। जीवनसाथी परेशान है। आपका सहारा और सलाह उनकी परेशानियों को कम करेगी। प्रेमी का दिल जीतने के लिए आप गिफ्ट खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें