प्रेम और रोमांस को लेकर क्या कहते हैं सितारे? क्या ग्रहों की चाल आपके दांपत्य जीवन को बनाएगी खुशहाल या फिर जिंदगी यूं ही रहेगी खस्ताहाल? लव लाइफ को लेकर कैसा रहेगा दिन, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें ...
विज्ञापन
2 of 13
rashi
मेषः
आज आपका मन खराब रहेगा। गुस्से के कारण भाई से विवाद हो सकता है। संतान की दृष्टि से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से हर परेशानी से बाहर आ जाएंगे। वाहन लेने का विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
वृषभः
आज मन खुश रहेगा। आज प्रेमिका से मोबाइल पर बात हो ही जाएगी। खूबसूरत शाम की योजना भी बनेगी। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ले सकते हैं।
4 of 13
rashi
मिथुनः
चंद्रमा आपकी राशि में भ्रमण कर रहा है। चंद्रमा को सूर्य एवं शनि की दृष्टि प्राप्त है। इस योग के कारण आप व्याकुल रहेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ कठोर वचनों से बात न करें। आपकी वाणी के कारण जीवनसाथी को ठेस पहुंच सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
कर्कः
आज आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। आपका गिफ्ट शायद आपके मित्र को पसंद न आये। महिला मित्र से बड़ा झगड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
सिंहः
आज अपने बुद्धि के बल पर आप किसी भी समस्या को सुलझा लेंगे। पिता को शारीरिक कष्ट होगा। आज जीवनसाथी की खोज यदि जीवनसाथी की तलाश है, तो आज खोज खत्म हो सकती है। ऑनलाइन सर्च करने पर भी पसंदीदा जीवनसाथी मिल सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
कन्याः
आज गुस्से के कारण घर में क्लेश हो सकता है। परिवार में विवाद के कारण मन उदास रहेगा। तकरार से बचने के लिए आज मूवी देखने जा सकते हैं। आज आपके बहन का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के कंधो में दर्द हो सकता है।
8 of 13
rashi
तुलाः
आज आपके पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आज बाहर खाना खाने का प्रोग्राम न बनाएं। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। फेसबुक पर आपकी मनमोहक फोटो देखकर कोई फिदा हो सकता है। छोटे भाई से विवाद रहेगा।
9 of 13
rashi
वृश्चिकः
आज आपका मन खुश रहेगा। माता से धन लाभ होने के योग हैं। आज आप अपने लिए लैपटॉप या मोबाइल खरीद सकते हैं। आज आप अपने साथी संग ज्यादा समय बिताएंगे। परिवार में कोई खुशखबरी आ सकती है। आज का दिन का दिन उमंगो भरा है।
10 of 13
rashi
धनु:
आज पिता के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा समय इंटरनेट पर न बिताएं। अपनी वाणी पर काबू रखें अन्यथा पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है। जीवनसाथी से डांट सुननी पड़ सकती है। शाम तक सब सामान्य हो जाएगा।
11 of 13
rashi
मकरः
आज आप आराम करने के मूड में हैं। मोबाइल चैट, ट्विटर पर ज्यादा समय बीतेगा। परिजन संग कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आलस्य के कारण सभी प्रोग्राम कैंसिल हो सकते हैं। संतान को शारीरिक कष्ट के योग हैं। जीवनसाथी के ताने सुनने को मिल सकते हैं।
12 of 13
rashi
कुंभः
आज आप व्यस्त रहेंगे। पूरा दिन आज भागने-दौड़ने में बीत जाएगा। बहुत सारे काम एक साथ आ सकते हैं। अपने प्रिय के साथ समय बिताने का मौका नही मिलेगा। पिता से लाभ होने के योग हैं।
मीनः
आज रोमांटिक मूड है। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। आज मन की सारी बातें कह दीजिये। नए प्रेम संबंध को माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दोस्त से लाभ हो सकता।