फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 दिसंबर: महीने का आखिरी हफ्ता, क्या कहते हैं सितारे

विज्ञापन
1 of 13
दिसंबर महीने के इस सप्ताह में ग्रह-नक्षत्रों का सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
राशि
इस सप्ताह मेष राशि के जातक स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे जिससे उन्हें निर्णय लेने में कठिनाई होगी। पारिवारिक जीवन से असंतुष्ट भी रह सकते हैं और कार्यों में व्यस्तता के चलते परिवार से दूर भी जाना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर कार्यस्थल पर अधिक मेहनत के बाद थोड़ी सफलता मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। संतान उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान कर सकती है। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे तथा आपकी आध्यात्मिक चेतना में वृद्धि होगी। इस सप्ताह अचानक से धन आ सकता है लेकिन आप उसे खर्च भी जल्दी करेंगे। पिताजी से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है जिसके कारण तनातनी भी हो सकती है इसलिए स्वयं को नियंत्रण में रखें। हल्का बुखार अथवा नेत्र पीड़ा होने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह किस यात्रा पर जा सकते हैं हालांकि इस यात्रा के दौरान उन्हें सफलता मिलने की संभावना थोड़ी कम रहेगी। भाई बहनों का स्वास्थ्य चिंतित करने वाला रह सकता है। कम्युनिकेशन, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से संबंधित जातकों को लाभ होगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई ट्रांसफर इस समय में हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का पूर्ण रुप से ध्यान रखना चाहिए क्योंकि कोई ना कोई स्वास्थ्य समस्या लगी रह सकती है और विशेष रूप से किसी लंबे समय तक चलने वाली बीमारी के प्रति थोड़ा सचेत रहें। संतान पूर्ण रूप से ऊर्जावान रहकर कार्य करेगी और उनसे आप संतुष्ट दिखेंगे। कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी जिसका फल कुछ समय बाद आएगा। महिलाओं से अच्छा व्यवहार करें अन्यथा आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।

4 of 13
मिथुन
इस सप्ताह आपके कुटुंब में किसी बात को लेकर ग़लतफ़हमी उत्पन्न हो सकती है जो किसी विवाद का रूप ले सकती है इसलिए बहुत धैर्य से सोच-समझकर बोलें। अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखें और बासी तथा तला भुना बिल्कुल ना खाएं। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति में उन्नति होगी और आपको कोई अच्छी प्रोफाइल मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रह सकती है। संतान के लिए समय काफी बेहतर रहने वाला है और आप किसी कला के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो थोड़ा संभल कर चलें, आपका अपने साझीदार से विवाद हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए। आपको अपनी संगति का भी ध्यान रखना चाहिए। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। सभी एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहेंगे। आप अपने घर की साज-सजावट पर धन खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में बहुत मन लगेगा और वह नई बातें सीखेंगे। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे हालांकि कोई लंबी बीमारी ना लगे इसके लिए आपको सजग रहना होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन साझेदार से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आप पर किसी बात के लिए लांछन लग सकता है इसलिए सतर्क रहें तो बेहतर होगा। हालांकि कुछ समय बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि अनियंत्रित ख़र्चों की वजह से आपको धन की हानि हो सकती है। विदेश यात्रा का सपना देख रहे लोगों को खुशी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और आपको वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। संतान के प्रति थोड़े चिंतित रहेंगे क्योंकि उनका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और साथ ही साथ आपसे कोई नोक झोंक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहयोगियों का समर्थन मिलेगा और उनकी मदद से आपके काम भी सही समय पर पूर्ण होंगे। अत्यधिक गर्म मसालों का प्रयोग ना करें क्योंकि इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। कंपीटीटिव एग्जाम में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं, मेहनत करते रहे।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि वाले जातकों को अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा और कार्यस्थल पर आपके सहकर्मी आपको आगे बढ़ाने में पूरा योगदान देंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी तथा मानसिक रूप से आप सुदृढ रहेंगे। आपकी माताजी का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है और परिवार में कुछ अशांति अथवा तनातनी का माहौल रह सकता है। साझेदारी के व्यवसाय में लाभ होने की संभावना दिखती है। संतान को लेकर थोड़ा गंभीर रहना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। किसी प्रकार की ट्रिक लगाकर धन कमाने का प्रयास ना करें क्योंकि यह आपको परेशानी में डाल सकती है। आपके परिवार में कोई मांगलिक अथवा शुभ कार्य का फंक्शन हो सकता है।

8 of 13
राशि
तुला राशि के लोग इस सप्ताह काफी प्रसन्न रहेंगे और लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आपकी वाणी से भी लोग प्रभावित होंगे और उसके आधार पर आप अपने काफी काम कराने में सफल हो सकते हैं। आपके भाई बहनों को कुछ कष्ट हो सकता है और वही आपको अपनी बाजुओं में अथवा कान में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। केतु की उपस्थिति से पारिवारिक जीवन में अशांति बनी रह सकती है। वही कार्य क्षेत्र में आपका मन थोड़ा कम लगेगा और इसलिए आप जोड़-तोड़ से काम बनाना चाहेंगे। संतान के लिए समय अच्छा रहेगा और वह अपने क्षेत्र में उन्नति करेंगे। प्रतिस्पर्धी परीक्षा में आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती हैं इसलिए मेहनत जमकर करें। कार्य स्थल पर अपनी जॉब को लेकर मन में भय बना रहेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह आनंद में रहेंगे और सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे। इस दौरान आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे और उन निर्णयों की प्रशंसा भी होगी। आपके कुटुंब में किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है, बेहतर यही होगा कि आप इसमें शामिल ना हो। मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अच्छा बीतेगा। कुछ बातों को लेकर संतान मनमौजी व्यवहार करेगी जो आपको परेशान कर सकता है। विद्यार्थियों का शिक्षा में खूब मन लगेगा और पूरे मनोयोग से पढ़ाई करेंगे। छोटे भाई बहनों से आपको सहयोग मिलेगा और यदि आवश्यक हुआ तो आर्थिक रूप से भी आपकी सहायता करेंगे। आपका मन कुछ बेचैन रह सकता है और सप्ताह के मध्य में आप किसी लंबी यात्रा पर अथवा धार्मिक स्थल की सैर पर जा सकते हैं।

10 of 13
राशि
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए क्योंकि विशेष रूप से उनकी सेहत खराब रह सकती है। शनि और सूर्य की स्थिति जहां स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी वहीं दूसरी ओर आपके मन में अजीब सी बेचैनी बनी रहेगी और इसके कारण आपके कार्यों में गुणवत्ता की कमी आ सकती है। केतु के द्वितीय भाव से स्थिति नेत्र पीड़ा दे सकती है इसलिए समय-समय पर आंखों को ठंडे पानी से धोते रहें। आप धार्मिक और अच्छे कार्यों पर खर्च करेंगे लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आमदनी उससे अधिक ही रहेगी। चतुर्थ भाव में मंगल की स्थिति परिवार में हलचल को दिखा रही है। कार्य क्षेत्र से संबंधित किसी काम को लेकर आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको अपने खान-पान पर ध्यान रखना चाहिए और किसी भी समय भोजन को छोड़ना नहीं चाहिए अन्यथा इसका विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।

11 of 13
राशि
मकर राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपकी आमदनी में जबरदस्त वृद्धि होगी और विदेशी स्रोतों से भी धन लाभ की संभावना है। अचानक से कोई ख़र्चा आपको परेशान कर सकता है इसलिए पहले से ही अपने वित्त का प्रबंधन करके रखें। मानसिक रूप से आप व्याकुल रहेंगे। आपने जो शिक्षा प्राप्त की है यदि आपका कार्य उसी से संबंधित है तो आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा और नई नई बातें सीखने को लालायित रहेंगे। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगे और आप के वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अच्छे लाभ की संभावना दिखाई देती है। साझेदारी के व्यवसाय से भी उन्हें लाभ मिलेगा। हालांकि साझेदार से हल्की फुल्की नोक झोंक हो सकती है। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी सफलता मिल सकती है। आपके जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है जो अत्यंत प्रभावशाली हो, उससे अच्छे संबंध बनाए रखने का प्रयास करें। संतान के लिए समय अधिक उपयुक्त नहीं है, उन्हें स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आप कुछ धन संचय कर पाने में भी सफल होंगे। कानून तथा राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा कई जगह उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है और ऐसा संभव है कि आप पर किसी बात को लेकर आरोप लगे। लेकिन बृहस्पति की स्थिति आपको इस तरह की समस्या से बाहर निकाल लेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा लेकिन संतान थोड़ी मनमौजी रहेगी। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आपकी आध्यात्मिकता में वृद्धि होगी और आप सामाजिक सरोकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप स्वयं पर धन खर्च करेंगे। इस सप्ताह वाहन सावधानी पूर्वक चलाएँ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें