फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मीनारायण योग, इन राशि वालों के करियर-कारोबार में होगी वृद्धि

Thu, 21 Aug 2025 01:47 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस योग के बनने से व्यक्ति के जीवन में धन, सुख-समृद्धि, बुद्धि और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
1 of 4
lakshmi narayan yog - फोटो : अमर उजाला
Lakshmi Narayan Yog 2025: 21 अगस्त 2025 को बुध और शुक्र की युति कर्क राशि में होने से बहुत ही सुंदर और शुभ योग लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है।  वैदिक ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस योग के बनने से व्यक्ति के जीवन में धन, सुख-समृद्धि, बुद्धि और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। इस योग के बनने से जीवन में खुशहाली आती है और जीवन में सफलता और सम्मान की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं लक्ष्मी नारायण योग के बनने पर किन-किन राशि वालों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग का बनना कई तरह की खुशियों के आने का प्रबल संकेत हैं। मिथुन राशि वालों की कुंडली में शुक्र और बुध का दूसरे भाव में बनना बहुत ही शुभ प्रभाव देखने को वाला माना जा रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको नई-नई तरह की संभावनाओं के योग बन रहे हैं। आपको धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल आपको मिलेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 

Chandra Grahan 2025: ग्रहण काल बनेगा इन राशियों के लिए शुभ, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

विज्ञापन

3 of 4
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग आपकी कुंडली के नवम भाव में बनेगा। कुंडली का नवम भाव भाग्य का भाव होता है। ऐसे में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको अच्छी सफलता मिल सकती है। इसी के साथ व्यापार करने वाले लोगों को व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। आपका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है और उच्च अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे और जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।  

Rahu Ke Upay: राहु से राहत पाने के लिए करें ये पांच सरल उपाय, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

विज्ञापन

4 of 4
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि वालों के लिए भी कर्क राशि में बना लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। यह योग आपके पंचम भाव में बनेगा। कुंडली का पंचम भाव शिक्षा और संतान से जुड़ा हुआ होता है ऐसे में आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। धन लाभ के अच्छे मौके मिल सकते हैं। इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जो लोग शेयर बाजार से जुड़े हुए उनको कोई बड़ा मुनाफा हासिल हो सकता है। आपको आर्थिक उन्नति के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। 

Muntha: क्या है मुंथा? जानें ज्योतिष में इसकी मदद से कैसे जान सकते है अगले वर्ष का भविष्यफल


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें