फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2024: दुर्लभ योग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राशि अनुसार उपाय से पूरी होंगी हर मनोकामनाएं

Wed, 21 Aug 2024 02:40 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
krishna janmashtami 2024 - फोटो : अमर उजाला
Krishna Janmashtami 2024: इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त को है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी पर सनातन धर्म के अनुयायी भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की विशेष रूप से पूजा की जाती है और मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा और व्रत रखने से हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार जयंती योग में मनाया जाएगा। ऐसे में कृष्ण जन्माष्टमी पर अपनी राशि के अनुसार अगर विशेष उपाय और पूजा की जाए तो सभी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। आइए जानते हैं राशि अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी पर कौन से उपाय करने से कान्हा जी प्रसन्न होंगे। 
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं और मंगल का संबंध हनुमान जी होता है। ऐसे में मेष राशि के जातक कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण को कुमकुम का तिलक लगाएं और उन्हें गुलाबी रंग का वस्त्र पहनाएं। इस उपाय से जीवन से दुख और संकटों का नाश होगा। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को दूध और शहद से स्नान कराएं, फिर पीले चंदन से तिलक लगाएं।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक अगर जल्दी विवाह करना चाहते है और मनचाहे जीवनसाथी की कामना है तो कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को लाल चुनरी अर्पित करें। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कान्हा जी को शंख से जल भरकर उससे उन्हें स्नान कराएं और भोग में पंचीरी शामिल करें। 

विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को माखन मिश्री का भोग जरूर लगाएं, इससे भगवान कृष्ण की विशेष कृपा मिलेगी और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। 
 
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा जी को गंगाजल और दूध से स्नान कराएं और उन्हे हरे रंग का वस्त्र पहनाएं। साथ ही भोग में दही और पंजीरी को अवश्य ही शामिल करें। 

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों को कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को दूध से स्नान कराएं और पीला चंदन लगाकर उन्हें लाल रंग का वस्त्र पहनाना चाहिए। इसके साथ भोग में खीर अवश्य ही शामिल करें। 

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
इस राशि के जातकों को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की विधि-विधान से पूजा करें और भोग में नारियल की बर्फी लगाएं। 

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को कृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हा जी को दही और शहद से स्नान करवाएं और लाल रंग के कपड़े पहनाकर उनकी पूजा करें। 

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों को कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार के मौके पर बाल गोपाल को कच्चे दूध से स्नान कराएं।
 

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों को कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल की मूर्ति को दूध, गंगाजल और शहद से स्नान करवाएं और भोग में बेसन के लड्डू अर्पित करें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को भगवान कृष्ण के जन्मोंत्सव के मौके पर उनकी विधि-विधान के साथ पूजा करें और बर्फी का भोग लगाएं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें