Kartik Purnima 2025: इस वर्ष 5 नवंबर 2025 को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस तिथि पर शिववास योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इसके अलावा भरणी नक्षत्र भी बना रहेगा, जिसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Kartik Purnima 2025: कार्तिक माह की पूर्णिमा हिंदू धर्म की महत्वपूर्ण तिथियों में से एक है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान व दान-दक्षिणा जैसे पुण्य कार्यों का विशेष महत्व है। शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन देव दीपावली मनाई जाती है, जिसे देवताओं की दीपावली कहा जाता है। इस वर्ष 5 नवंबर 2025 को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस तिथि पर शिववास योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इसके अलावा भरणी नक्षत्र भी बना रहेगा, जिसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ऐसे में कुछ राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इन जातकों के भौतिक सुख में वृद्धि और करियर कारोबार में तरक्की के योग बन सकते हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्ति संभव है। शिक्षा में सफलता के योग है।
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। भौतिक सुख में वृद्धि हो सकती हैं। अगर किसी कॉलेज या कोर्स में दाखिला लेने के लिए प्रयासरत थे, तो कामयाबी मिल सकती हैं। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। रिश्तों में चल रही अनबन दूर होती नजर आएगी। वृषभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अलग पहचान मिलेगा और व्यवसाय के लिए समय खास है। कुछ नए काम की इच्छा जाग सकती हैं। आपको धन कमाने के अन्य अवसर भी मिलेंगे। अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्ति संभव है। शिक्षा में सफलता के योग है।
यदि आप लेखन, शिक्षा या मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपकी कला में निखार आएगा। लोगों में आपका प्रभाव और बढ़ेगा।
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए समय लाभकारी रहने वाला है। अगर आप घर या मकान खरीदने के लिए योजना बना रहे थे, तो वह सफल होगी। संतान सुख प्राप्त होगी। छात्रों की मेहनत रंग लेकर आएगी और अच्छे अंक की प्राप्ति के योग है। आप किसी यात्रा पर भी जाएंगे। यदि आप लेखन, शिक्षा या मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपकी कला में निखार आएगा। लोगों में आपका प्रभाव और बढ़ेगा।
आपको निवेश से अच्छा लाभ होगा, जिससे सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में इजाफा होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के जीवन में किसी खास की दस्तक हो सकती हैं। आप प्रेम विवाह के लिए घर में बात करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि आने से किसी यात्रा या पूजा पाठ का आयोजन घर पर करा सकते हैं। नई शुरुआत करने और बड़े फैसले लेने का भी अनुकूल होगा। कन्या राशि वालों के कारोबार का विस्तार भी संभव है। आपको निवेश से अच्छा लाभ होगा, जिससे सुख-सुविधाओं की वस्तुओं में इजाफा होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।