निवेश से बड़ा धन लाभ होगा और परीक्षा प्रतियोगिताओं में लगे छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा।
- फोटो : amar ujala
कर्क साप्ताहिक लकी राशिफल
इस सप्ताह कर्क राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से मुक्ति भी मिलेगी। सप्ताह के प्रारंभ में करियर से जुड़ा कोई फैसला लेंगे। सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। निवेश से बड़ा धन लाभ होगा और परीक्षा प्रतियोगिताओं में लगे छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा और आपके सामने जो भी समस्याएं आएंगी उनका समाधान भी आप कर लेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह सप्ताह सुखद परिणाम लिए हुए है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।