फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, पितरों की बरसेगी कृपा और दोष होंगे दूर

Wed, 15 Apr 2026 01:24 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Vaishakh Amavasya 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैशाख अमावस्या पर अपनी राशि के अनुसार वस्तुओं का दान किया जाए तो उसका फल कई गुना बढ़ जाता है और पितृ दोष भी धीरे-धीरे शांत होने लगता है। ऐसे में आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Vaishakh Amavasya 2026 - फोटो : AI
Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026 को मनाई जा रही है। यह तिथि विशेष रूप से पितरों की शांति और तर्पण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किए गए स्नान, दान और पितृ तर्पण से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी तरह के दोष दूर होने लगते हैं। लेकिन इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। साथ ही नौकरी-व्यापार में लाभ मिलता है। ऐसे में आइए इसके बारे में जानते हैं।

Vaishakh Amavasya 2026: 17 अप्रैल को वैशाख अमावस्या, जानें स्नान-दान का मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती कब है? जानें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

2 of 5
Vaishakh Amavasya 2026 - फोटो : adobe stock
मेष राशि 
इस राशि के लोग लाल रंग के वस्त्रों का दान कर सकते हैं। इससे ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक लाभ के योग बनते हैं।

वृषभ राशि
आप सफेद रंग की वस्तुएं जैसे चावल, दूध का दान कर सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर भूल से भी न खरीदें ये 5 चीजें, जीवन में बढ़ सकती है नकारात्मकता
मिथुन राशि 
मूंग की दाल का दान करना लाभकारी होता है। इससे धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Vaishakh Amavasya 2026 - फोटो : adobe
कर्क राशि 
सफेद कपड़ों का दान करना शुभ माना जाता है। इससे पारिवारिक सुख बढ़ता है।

सिंह राशि 
इस राशि के लोगों को गुड़ का दान करना चाहिए। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है।
Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा क्यों मानी जाती है फलदायी, जानिए महत्व और पूजा विधि
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग साबुत उड़द का दान करें। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

Budh Gochar 2026: बुध गोचर से इन राशि वालों की बदलेगी तकदीर, करियर-कारोबार में मिलेगा विशेष लाभ

4 of 5
Vaishakh Amavasya 2026 - फोटो : adobe stock
तुला राशि 
आपके लिए दही का दान करना शुभ होता है। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती हैं।

वृश्चिक राशि 
इस राशि के लोगों को गुड़ का दान करना चाहिए। इससे तनाव दूर और सकारात्मकता आती हैं।

धनु राशि 
चीनी का दान करें। इससे जीवन में मिठास और सकारात्मकता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vaishakh Amavasya 2026 - फोटो : adobe stock
मकर राशि
सरसों के तेल का दान करना विशेष फलदायी होता है। इससे शनि दोष में राहत मिलती है।

कुंभ राशि 
काले तिल का दान करना शुभ रहता है। इससे पितृ दोष शांत होता है।

मीन राशि
पीले रंग की वस्तुओं का दान करना उत्तम माना गया है। इससे भगवान की कृपा प्राप्त होती है।

Trigrahi Yog 2026 : सूर्य, मंगल और बुध की युति बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशियों को मिलेगी अच्छी सफलता
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर करें ये काम, राहु और शनि दोष होगा दूर

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें