ज्योतिष में ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं और इस दौरान कई ग्रह एक ही राशि में आ जाते हैं जिससे त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का निर्माण करते हैं। ये योग कुछ राशियों के लिए सकारात्मक और कुछ के लिए नकारात्मक साबित होते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 11 मई को सूर्य, बुध और मंगल ये तीन ग्रह मेष राशि में एक साथ होंगे जिससे त्रिग्रही योग बनेगा। आपको बता दें कि 11 मई को साहस और पराक्रमी ग्रह मंगल मेष में राशि में गोचर करेंगे, जो इस राशि में 20 जून तक रहेंगे। वहीं 15 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करें जो एक महीने तक इसी राशि में रहेंगे। 30 अप्रैल को वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध मेष राशि में गोचर करेंगे, जो 15 मई तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में मेष राशि में सूर्य, बुध और मंगल की युति से त्रिग्रही योग बनेगा। इसके साथ ही सूर्य और मंगल की युति से मंगलादित्य राजयोग और सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। त्रिग्रही योग के बनने से कुछ राशि वालों को अच्छा आर्थिक लाभ और आर्थिक उन्नति के अवसरों में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं कौन-कौन से होंगी भाग्यशाली राशियां जिनके ऊपर त्रिग्रही योग को शुभ संयोग बनेगा।