Dev Uthani Ekadashi 2026: हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इसे साल की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। उनके जागने के साथ ही एक बार फिर से विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। देवउठनी एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। इसलिए इस शुभ दिन पर प्रभु का नाम लेते हुए व्रत और पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख-समृद्धि जीवन में बढ़ती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, नवंबर में देवउठनी एकादशी कब मनाई जाएगी, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और इस दिन कौन से 4 उपाय करना फलदायी माना जाता है।