Jupiter Transit In Leo 2026: साल 2026 का एक महत्वपूर्ण ग्रह गोचर अक्तूबर महीने में होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 31 अक्तूबर 2026 को शाम 7 बजकर 19 मिनट पर गुरु कर्क में अपनी यात्रा पूरी करके सिंह में गोचर करेंगे। गुरु को ज्योतिष में ज्ञान और भाग्य का कारक ग्रह माना जाता है, जबकि सिंह राशि के स्वामी सूर्य आत्मविश्वास व मान-सम्मान से जुड़े हैं। ऐसे में गुरु का सिंह राशि में प्रवेश कुछ राशि के जातकों के लिए विशेष माना जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस गोचर से इन लोगों को करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, भाग्य का साथ मिलने और लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावनाएं बन सकती हैं। आइए जानते हैं कि गुरु का यह गोचर किन चार राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है।