फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल बाद बनने वाले शक्तिशाली राजयोग से इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, होगी धनवर्षा

Tue, 15 Apr 2025 04:28 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

26 जुलाई से गुरु और शुक्र की युति होगी, जिससे गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह गजलक्ष्मी राजयोग 21 अगस्त तक रहेगा।
विज्ञापन
1 of 4
गुरु-शुक्र की मिथुन राशि में युति से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा - फोटो : adobe stock
शनि के बाद अब गुरु राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवगुरु बृहस्पति 14 मई को रात 11 बजकर 20 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के मिथुन राशि में प्रवेश करने के बाद सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र 26 जुलाई को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह तरह से 26 जुलाई से गुरु और शुक्र की युति होगी, जिससे गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह गजलक्ष्मी राजयोग 21 अगस्त तक रहेगा। सभी नौ ग्रहों में देवताओं के गुरु बृहस्पति नौ ग्रहों में सबसे ज्यादा  प्रभावशाली और शुभ ग्रह माना जाता है। गुरु करीब एक वर्ष के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। गुरु के मिथुन राशि में गोचर और शुक्र-गुरु की युति से बना गजलक्ष्मी राजयोग का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ ऐसी राशि के लोगों को इस राजयोग का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में। 

Vaishakh Maah Ke Upay: वैवाहिक जीवन और घर की सुख-समृद्धि में चाहते हैं वृद्धि, तो वैशाख माह में करें ये उपाय
विज्ञापन

2 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग बहुत शुभ साबित होने जा रहा है। दरअसल यह गजलक्ष्मी राजयोग आपकी राशि के लग्न भाव में बनेगा जहां पर गुरु और शुक्र की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के लोगों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा । आपकी सभी तरह के इच्छाएं पूरी होंगी। जीवन धन-धान्य और सुखों से परिपूर्ण रहेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिलेंगे और बिजनेस में अच्छा मुनाफा और नई योजनाएं कारगर साबित होंगी। 
Akshay Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर घर के लिए ये वस्तुएं न खरीदें, हो सकती है परेशानी

 
विज्ञापन

3 of 4
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन और इसके बाद शुक्र-गुरु की युति से बनने वाला गजलक्ष्मी राजयोग दसवें भाव में होगा। ऐसे में कन्या राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे जहां पर आपको प्रमोशन और लाभ के योग बन रहे हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी मिल सकती है। अचानक धन लाभ की भी संभावना गजलक्ष्मी राजयोग के कारण बन रही है जिससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आपके ऊपर मिलेगी। जिन लोगों का पैसा कहीं रुका हुआ उसके मिलने की पूरी संभावना है। आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे। जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। 

शुक्र की महादशा चलने पर इन लोगों का 20 वर्षों तक चमकता है करियर, मिलते हैं सभी तरह के भौतिक सुख
विज्ञापन

4 of 4
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन और शुक्र-गुरु की युति किसी वरदान से कम नहीं है। गजलक्ष्मी राजयोग के निर्माण से आपको धन-दौलत, मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। आय में जबरदस्त  बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। वेतन में वृद्धि होगी। वैवाहिक और प्रेम संबंधों में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें