Guru Gochar 2025
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
14 मई 2025 को गुरु ग्रह मिथुन राशि में ही प्रवेश करेंगे। यह गोचर आपके लिए अभूतपूर्व परिवर्तन और सौभाग्य दिला सकता है। यह समय आपकी राशि के प्रथम भाव को प्रभावित करेगा, जिसका संबंध व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और जीवन की दिशा से होता है। बृहस्पति का यह गोचर आपको आत्मिक बल, बौद्धिक समृद्धि और सामाजिक प्रतिष्ठा प्रदान कर सकता है।विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं,चाहे शिक्षा हो या व्यवसाय, दूरस्थ स्थलों से शुभ समाचार मिलने के प्रबल संकेत हैं। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। निवेश, संपत्ति क्रय या व्यापार विस्तार के लिए यह एक उत्तम काल सिद्ध हो सकता है। साथ ही, आपके व्यक्तित्व में एक विशेष आभा और गुरुत्वाकर्षण देखने को मिलेगा जिससे समाज में आपकी छवि सशक्त बनेगी।