Guru Rashi Parivartan 2021: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी नौ ग्रहों में सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाले गुरु ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। बृहस्पति 6 अप्रैल को मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इस राशि पर ये 13 सितंबर तक गोचर करेंगे। अपनी इस यात्रा के मध्य ये 20 जून की रात्रि 8 बजकर 28 मिनट पर वक्री होंगे और उसी अवस्था में चलते हुए पुनः14 सितंबर की दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बीते 13 महीनों से मकर राशि में शनि के साथ चल रहे बृहस्पति 5 अप्रैल 2021 दिन सोमवार को रात्रि 24:22 बजे अपनी राशि बदलकर कुंभ में आ जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
गुरु का कुंभ राशि में परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि भी शनि की राशि है जो बृहस्पति की शत्रु राशि है। इसलिए देश और दुनिया के लिए अभी माहौल नहीं बदलेगा। अभी 13 महीने और यथावत चलता रहेगा। बृहस्पति 20 जून को वक्री होकर 14 सितंबर को पुनः मकर राशि में वापस आएंगे और 20 नवंबर तक मकर में ही रहेंगे, किंतु 20 नवंबर से 13 अप्रैल 2022 तक कुंभ में ही विचरण करेंगे। इस राशि परिवर्तन का वृषभ राशि पर कैसा होगा असर इसका ज्योतिषीय विश्लेषण...
विज्ञापन
3 of 5
राशि
वृषराशि और गुरु का राशि परिवर्तन : समय-समय पर लाभ प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ के नए-नए स्रोत बनेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े रुके कामों का निपटारा होगा। समाज में मान सम्मान मिलेगा, नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है और व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। घर-परिवार में खुशियां और शांति रहेगी। आर्थिक पक्ष कुछ कमजोर हो सकता है।
4 of 5
15 सितंबर को गुरु बृहस्पति वक्री होते हुए वापस मकर में विराजमान हो जाएंगे। वो वहां वर्ष के अंत तक यानी 20 नवंबर तक उसी अवस्था में रहेंगे। इस दौरान आपको अनेक यात्राओं पर जाने का मौका मिलेगा। पिता को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों में वृद्धि होगी। हालांकि आपके लिए यह अवधि शुभ रहेगी और आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी रुचि अध्यात्म की ओर बढ़ेगी।
इसके बाद जब 20 नवंबर को बृहस्पति मार्गी होते हुए पुन: कुंभ में लौट आएंगे, इससे कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति बनेगी। यदि आप नौकरी बदलने का सोच रहे थे तो स्थानांतरण के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति वापस लौट आएंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।
उपाय : बृहस्पतिवार के दिन जरूरतमंदों को भोजन कराएं।