तुला राशि और गुरु का राशि परिवर्तन : कार्यकुशलता बढ़ेगी। संतान पक्ष से संतुष्टि रहेगी। राजनीतिक लोगों से संपर्क बढ़ेगा। प्रतिष्ठा एवं सम्मान के योग बन रहे हैं। बड़े-बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा, संतान से जुड़ी कोई परेशानी दूर होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, यदि उच्च शिक्षा ग्रहण करने का विचार कर रहे थे तो उसके लिए भी समय अच्छा है।किसी नए मेहमान का आगमन संभव है। घर में किसी विवाहयोग्य सदस्य का विवाह संपन्न हो सकता है।