Guru Rashi Parivartan 2021: फलित ज्योतिष के अनुसार जिनकी जन्म कुंडली में गुरु ग्रह शुभ भाव में होते हैं उनके लिए समय बेहतर होता है, वहीं जिनके लिए अशुभ भाव में गोचर करते हैं उन्हें कार्य बाधाओं का सामना करना पड़ता है। बृहस्पति देव 6 अप्रैल को मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इस राशि पर ये 13 सितंबर तक गोचर करेंगे। अपनी इस यात्रा के मध्य ये 20 जून की रात्रि 8 बजकर 28 मिनट पर वक्री होंगे और उसी अवस्था में चलते हुए पुनः14 सितंबर की दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बीते 13 महीनों से मकर राशि में शनि के साथ चल रहे बृहस्पति 5 अप्रैल 2021 दिन सोमवार को रात्रि 24:22 बजे अपनी राशि बदलकर कुंभ में आ जाएंगे।