गुरु सिंह राशि में (31 अक्तूबर से 13 दिसंबर 2026)
- फोटो : Adobe Stock
गुरु सिंह राशि में (31 अक्तूबर से 13 दिसंबर 2026)
जब गुरु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, तब आपके तीसरे भाव को सक्रिय करेंगे, जिससे पराक्रम, साहस और संचार शक्ति में वृद्धि होगी। आप नए प्रोजेक्ट शुरू करने का साहस करेंगे और जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ेगी। भाई-बहनों से रिश्ते और मजबूत होंगे और उनका सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
लेखन, मीडिया, सोशल मीडिया, सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। संवाद कौशल सुधरेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। यह समय नए संपर्क बनाने और अपने प्रभाव क्षेत्र को बढ़ाने का है, जिससे भविष्य में अच्छे अवसर मिलेंगे।