गुरु मिथुन राशि में (जनवरी से 1 जून 2026)
- फोटो : Adobe Stock
गुरु मिथुन राशि में (जनवरी से 1 जून 2026)
इस अवधि में गुरु आपके छठे भाव में रहेंगे, जिससे स्वास्थ्य, ऋण और शत्रु पक्ष से जुड़े विषय सक्रिय होंगे। लंबे समय से चल रही बीमारी में सुधार हो सकता है, लेकिन लापरवाही करने से नई परेशानी भी उभर सकती है। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, पर आप अपनी मेहनत से विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है, लेकिन खर्च बढ़ सकता है। नौकरी में बदलाव के योग भी बन सकते हैं। कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे तनाव हो सकता है, पर अनुशासन से आप आगे बढ़ेंगे। यह समय खुद को मजबूत बनाने और पुराने झगड़ों को सुलझाने का है।