Guru Asta: गुरु ग्रह मिथुन राशि में अस्त होकर कुछ राशियों के लिए चुनौतियां और कुछ के लिए नए अवसर लेकर आएंगे। वृषभ और तुला को सावधानी की जरूरत है, जबकि कर्क और वृश्चिक को बड़े लाभ मिलने के योग हैं।
विज्ञापन
1 of 13
Guru Asta Impact On All Zodiac Signs
- फोटो : adobe stock
Guru Asta Impact On All Zodiac Signs: 10 जून को शाम 7:30 बजे गुरु ग्रह मिथुन राशि में अस्त हो गए हैं और अब वे करीब 27 दिनों तक अस्तावस्था में रहेंगे। गुरु का अस्त होना ज्योतिष में खास महत्व रखता है क्योंकि इस अवधि में गुरु की ऊर्जा कमज़ोर हो जाती है और उनका प्रभाव सीमित हो जाता है। गुरु की इस अस्तावस्था को ‘अस्त अवस्था’ कहा जाता है, जो 9 जुलाई तक चलेगी, जब वे फिर से मिथुन राशि में उदित होंगे। मिथुन राशि में गुरु की अतिचारी चाल पहले से ही कमजोर मानी जाती है, और अस्त होने के कारण उनकी सक्रियता और भी कम हो जाएगी। इससे कुछ राशियों को राहत मिलेगी, तो कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। Budh Uday 2025: बुध के उदय होने पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन
इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है क्योंकि गुरु की कम सक्रियता उनके लिए सहायक साबित होगी। वहीं, वृषभ और तुला राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है, क्योंकि उनके कामकाज में सुस्ती आएगी और सरकारी या कानूनी मामलों में देरी हो सकती है। इसके अलावा अन्य कई राशियों को भी गुरु के अस्त होने से शुभ- अशुभ दोनों तरह के मिश्रित प्रभाव महसूस होंगे। इसलिए इस अवधि में सभी को धैर्य रखना चाहिए, सतर्कता से काम लेना चाहिए और अपने महत्वपूर्ण फैसलों को सोच-समझकर ही आगे बढ़ाना चाहिए। आइये जानते हैं सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव । Dhan Labh Ke Liye Vastu Upay: शाम को भूलकर भी ये चीजें दान न करें, वरना हो सकती है आर्थिक तंगी
विज्ञापन
2 of 13
आपकी नकारात्मकता कम होगी और आपको ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
गुरु आपके तीसरे भाव में अस्त हो रहे हैं, जो सामान्यतः शुभ नहीं माना जाता। इस स्थिति में गुरु की ऊर्जा कमजोर हो जाती है और वह पूरी तरह से सकारात्मक परिणाम नहीं दे पाता। हालांकि, मिथुन राशि में गुरु के अस्त होने से आपकी नकारात्मकता कम होगी और आपको ज्यादा नुकसान नहीं होगा। भाई-बहनों और पड़ोसियों के साथ संबंध सुधारने के प्रयास इस दौरान अच्छे परिणाम देंगे। सरकारी या आधिकारिक कार्यों में भी सकारात्मकता की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि कभी-कभी ऐसा महसूस हो सकता है कि भाग्य आपका पूरा साथ नहीं दे रहा, लेकिन निरंतर मेहनत से आप अच्छे नतीजे हासिल कर पाएंगे।
विज्ञापन
3 of 13
ऐसे समय में आपको अपने वित्तीय मामलों को लेकर ज्यादा सतर्क रहना होगा
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
गुरु आपके दूसरे भाव में अस्त हो रहे हैं, जो कुछ हद तक कमजोर प्रभाव दे सकता है। इस अवधि में आपकी आय के स्रोत प्रभावित हो सकते हैं, जिसके कारण आर्थिक मामलों में थोड़ी अस्थिरता देखी जा सकती है। परिवार में कुछ पुरानी समस्याएं फिर से उभर सकती हैं, जिससे पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। ऐसे समय में आपको अपने वित्तीय मामलों को लेकर ज्यादा सतर्क रहना होगा, खासकर निवेश आदि में सावधानी बरतनी होगी। हालांकि, कोई बड़ी नकारात्मकता नहीं है, लेकिन सकारात्मकता का ग्राफ थोड़ा कमजोर रहेगा।
4 of 13
कामकाज में भी शनि की चाल के कारण धीमापन महसूस हो सकता है
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
गुरु पहले भाव में अस्त हो रहे हैं, जिससे दैनिक कार्यों में सुस्ती आ सकती है। यदि आप विवाह या अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर विचार कर रहे हैं, तो उनमें देरी होने के संकेत हैं। कामकाज में भी शनि की चाल के कारण धीमापन महसूस हो सकता है। इसके बावजूद मिथुन राशि वालों को गुरु के इस अस्त होने से कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन सकारात्मक सोच से आप सफलता की ओर बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
यदि आपके खर्चे बढ़े हुए थे, तो अब उनमें कमी आएगी।
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
गुरु बारहवें भाव में अस्त हो रहे हैं, जो सामान्यतः शुभ नहीं माना जाता, लेकिन इस स्थिति में कुछ मामलों में लाभ भी हो सकता है। यदि आपके खर्चे बढ़े हुए थे, तो अब उनमें कमी आएगी। स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है और यदि कोई काम नुकसान में था तो वह रुक सकता है। हालांकि, लोन या ऋण के मामले में थोड़ी सुस्ती आ सकती है। कुल मिलाकर, गुरु के अस्त होने से कर्क राशि वालों को कई मामलों में लाभ होगा, लेकिन कुछ जगहों पर धीमापन भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
गुरु आपके लाभ भाव में अस्त हो रहे हैं, जिससे आपके लाभ के अवसर कमजोर हो सकते हैं। पिछली अवधि की सकारात्मकता कुछ हद तक कम हो सकती है। प्रेम संबंधों में थोड़ी कमजोरी आ सकती है, संबंध तो बने रहेंगे लेकिन वे उतने प्रफुल्लित नहीं रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है क्योंकि गुरु की शक्ति कम होने से परिणाम अपेक्षा से कम मिल सकते हैं। कुल मिलाकर, कोई बड़ा नुकसान नहीं है, लेकिन थोड़ा सुस्ती महसूस होगी।
विज्ञापन
7 of 13
व्यवसाय में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
गुरु कर्म भाव में अस्त हो रहे हैं, जो व्यापार या नौकरी से जुड़े मामलों में मिश्रित परिणाम देंगे। यदि व्यवसाय में बाधाएं थीं, तो वे दूर हो सकती हैं, लेकिन घर-परिवार से जुड़ी कुछ चिंताएं बढ़ सकती हैं, खासकर वैवाहिक मामलों में। गुरु के अस्त होने से सम्मान की हानि भी खत्म हो सकती है और आप राहत महसूस करेंगे। इस समय आपको कुछ सकारात्मक और कुछ नकारात्मक दोनों तरह के अनुभव हो सकते हैं।
8 of 13
धार्मिक यात्रा या अन्य योजनाओं में देरी हो सकती है
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
गुरु भाग्य भाव में अस्त हो रहे हैं, जिससे थोड़ी परेशनियां जीवन में आ सकती है। धार्मिक यात्रा या अन्य योजनाओं में देरी हो सकती है और कुछ काम धीमे हो सकते हैं। प्रतिस्पर्धा में कमी आ सकती है, लेकिन इसका यह फायदा भी होगा कि आपके विरोधी या दुश्मनों की संख्या कम होगी। आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव आ सकता है, लेकिन कुल मिलाकर प्राप्त होने वाले परिणाम सकारात्मक रहेंगे।
वृश्चिक राशि
गुरु आपके आठवें भाव में अस्त हो रहे हैं, जो सामान्यतः शुभ नहीं माना जाता। हालांकि गुरु की अस्त अवस्था से स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है और यदि सरकारी या प्रशासनिक मामलों में कोई बाधा थी, तो वह दूर हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और बच्चों के साथ मतभेद खत्म हो सकते हैं। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतनी होगी और पारिवारिक संबंधों को बनाए रखना जरूरी होगा। मेहनत से आप इस स्थिति में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
10 of 13
संपत्ति संबंधी मामले जटिल हो सकते हैं
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
गुरु आपके सातवें भाव में अस्त हो रहे हैं। यह भाव सामान्यतः अनुकूल होता है, लेकिन अस्त अवस्था में गुरु अपनी सकारात्मकता कम कर देता है। घर-परिवार से जुड़ी कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं, खासकर मां या परिवार के किसी सदस्य से। संपत्ति संबंधी मामले जटिल हो सकते हैं और विवाहित जीवन स्थिर तो रहेगा लेकिन व्यवसाय या योजनाओं में देरी संभव है। धार्मिक यात्राएं स्थगित हो सकती हैं और स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा।
11 of 13
सरकारी कामों में जो बाधाएं थीं, वे दूर हो सकती हैं।
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
गुरु छठे भाव में अस्त हो रहे हैं, जो सामान्यतः शुभ नहीं माना जाता। फिर भी, यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सरकारी कामों में जो बाधाएं थीं, वे दूर हो सकती हैं। बच्चों से जुड़ी समस्याएं हल हो सकती हैं और स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाद कम होंगे और आत्मविश्वास थोड़ा प्रभावित हो सकता है। सावधानी बरतकर आप अनुकूल परिणाम पा सकते हैं।
12 of 13
वित्तीय मामलों और पारिवारिक मामलों में सतर्कता जरूरी है।
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
गुरु आपके पांचवें भाव में अस्त हो रहे हैं। यह गोचर अच्छा माना जाता है, लेकिन अस्त अवस्था में गुरु की शक्ति कमजोर हो जाती है। बच्चों से संबंधित मामूली चिंताएं हो सकती हैं और पदोन्नति में देरी हो सकती है। वित्तीय मामलों और पारिवारिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। इस अवधि में जोखिम वाले निवेश या जुआ आदि से बचना बेहतर होगा।
तनाव या परेशानियां कम हो सकती हैं।
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
गुरु आपके चौथे भाव में अस्त हो रहे हैं, जो मिश्रित परिणाम देगा। स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में सुधार हो सकता है, साथ ही आपकी गरिमा और सम्मान भी बना रहेगा। पिछले तनाव या परेशानियां कम हो सकती हैं। संपत्ति से जुड़ी समस्याएं हल हो सकती हैं और परिवार में शांति बनी रहेगी। हालांकि कुछ मामूली कमजोरियां भी दिख सकती हैं, लेकिन कुल मिलाकर यह अवधि आपके लिए लाभकारी रहेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।